सांसद तेजस्वी सूर्या ने क्लासिकल सिंगर शिवश्री स्कंदप्रसाद से की शादी  
मनोरंजन

Sivasri Skandaprasad: जानें कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद, सांसद तेजस्वी सूर्या ने क्लासिकल सिंगर से की शादी

Tejasvi Surya: बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या शिवश्री स्कंदप्रसाद के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शादी परिवार और राजनीतिक शख्सियतों के मौजूदगी में हुई। पारंपरिक रिवाज से दोनों ने शादी कर ली है। 

अनिल सिंह

Tejasvi Surya weds Sivasri Skandaprasad: बेंगलुरु दक्षिण के बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या और क्लासिकल सिंगर शिवश्री स्कंदप्रसाद की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर जारी हुई इस तस्वीर पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। नव विवाहित जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दी जा रही है। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की पत्नी शिवश्री स्कंदप्रसाद क्लासिकल सिंगर हैं और भरतनाट्यम में भी माहिर हैं। उन्होंने क्लासिकल सिंगिंग की शिक्षा ली शिवश्री स्कंदप्रसाद फाइन आर्ट्स में भी पारंगत है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि वह पूर्ण रूप से एक कलाकार हैं।

शिवश्री स्कंदप्रसाद ने क्लासिकल सिंगिंग की शिक्षा ली है। वह भरतनाट्यम में माहिर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवश्री ने गुरु एएस मुरली से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली है और उन्होंने फाइन आर्ट्स में भी महारत हासिल की है। वह अपनी कला का प्रदर्शन डेनमार्क और दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर कर चुकी हैं। शिवश्री स्कंदप्रसाद सिर्फ कला में ही पारंगत नहीं हैं, उन्होंने बायो इंजीनियरिंग में डिग्री भी हासिल की है। उन्होंने संस्कृत का भी अध्ययन किया है और वह आयुर्वेदिक कॉस्मेटोलॉजी में भी डिप्लोमा की डिग्री होल्डर हैं।

बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या बीजेपी की तरफ से लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं, इतना ही नहीं वह जन प्रतिनिधि होने के नाते दक्षिण बेंगलुरु में काफी लोकप्रिय हैं। शिवश्री स्कंदप्रसाद के साथ शादी की उनकी यह पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों पारंपरिक रिवाज के मुताबिक शादी के बंधन में बंधे हैं। इस मौके पर परिवार के कुछ गिने-चुने लोग और राजनीति से जुड़े लोग मौजूद थे। तस्वीर में आप देख सकते हैं तेजस्वी सूर्या शेरवानी पहने और शिवश्री स्कंदप्रसाद पीली साड़ी में नजर आ रही हैं और दोनों ने गले में वरमाला पहनी हुई है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए