तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी  (सौ. एआई जनरेटेड इमेज)
मनोरंजन

तेजू भैय्या के फ्लर्ट अंदाज से लाल हुए काजल राघवानी के गाल, डिनर डेट का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

Bhojpuri Bawaal: अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर तेज प्रताप यादव अब रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में धूम मचा रहे है। इस शो के दौरान उनके नए एटीट्यूट को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

अपूर्वा नायक

Tej Pratap Yadav Kajal Raghwani Dinner Video: जियो हॉटस्टार पर भोजपुरी लवर्स के लिए नए रियलिटी शो भोजपुरी बवाल की शुरुआत हो चुकी है। शो के पहले एपिसोड से ही ये टीआरपी की रेस में दौड़ने लगा है।

पहली बार भोजपुरी बवाल में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति का संगम होने वाला है। इस शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव और रानी चटर्जी जैसे बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं।

तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी का वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी बवाल के एपिसोड मे लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने शो के अन्य सभी कंटेस्टेंट्स को अपने घर डिनर पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। जहां भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी पहुंची थी। दोनों की बातचीत की वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

डिनर टेबल पर हुई मजेदार बातचीत

वायरल क्लिप में काजल राघवानी तेज प्रताप यादव से उनका हालचाल पूछती हुई नजर आती है। इस बातचीत के दौरान दोनों के बीच हल्का-फुल्का मजाक चलता है। जब काजल मेन्यू के बारे में पूछती हैं, तो तेज प्रताप बताते है कि उन्होंने खास तौर पर बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा मेन्यू में शामिल कराया है।

लिट्टी-चोखा वाली बात ने खींचा ध्यान

तेज प्रताप की बात सुनकर काजल राघवानी कहती है कि उन्हें लिट्टी-चोखा बेहद पसंद है। इस पर तेज प्रताप मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि उन्हें यह बात पहले से पता थी, इसलिए उन्होंने इसे मेन्यू में शामिल कराया। दोनों की यह बातचीत और उनके चेहरे के भाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए है।

वीडियो पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने तेज प्रताप के मजाकिया अंदाज की तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके एक्सप्रेशन को देखकर कयास लगाए कि वह काजल राघवानी के साथ फ्लर्ट करते नजर आए। हालांकि, वीडियो को मनोरंजन और हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर भी देखा जा रहा है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते