देवेंद्र फडणवीस हनुमान अंश टीम (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

देवेंद्र फडणवीस से मिली हनुमान अंश की टीम, सीएम हाउस वर्षा पर मनाया गणेशोत्सव का जश्न

Film Hanuman Ansh की टीम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास वर्षा में हुई इस मुलाकात के दौरान सीएम ने फिल्म की सफलता पर टीम को बधाई दी।

अपूर्वा नायक

Hanuman Ansh Team Meet Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म हनुमान अंश की पूरी टीम के साथ मुलाकात की। ये मुलाकात सीएम देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास वर्षा पर आयोजित की गई थी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टीम हनुमान अंश की पूरी टीम को बॉक्स ऑफिस पर मिलने वाली सक्सेस के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पूरी टीम को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए भी बधाई दी है।

सीएम फडणवीस ने शेयर की खास वीडियो

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीम हनुमान अंश के साथ हुई मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में सीएम ने लिखा कि टीम हनुमान अंश का मुख्यमंत्री निवास वर्षा पर आना और गणपति बाप्पा का आशीर्वाद लेना काफी अच्छा लगा। विशाल चतुर्वेदी और टीम को उनके शानदार काम के लिए बधाई और सभी कोशिशों में और सफलता की कामना करता हूँ!

6 हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छायी है हनुमान अंश

रिलीज के 6 हफ्तों के बाद भी फिल्म हनुमान अंश का जादू दर्शकों पर तेजी से छाया हुआ है। पॉजिटिव माउथ ऑफ वर्ड के चलते इस फिल्म ने ऐतिहासिक सफलता अपने नाम की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक सरप्राइज हिट के तौर पर अपनी पहचान बनाई है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 43वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगभग 5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है। हालांकि फिल्म ने एक दिन पहले ही लगभग 6.25 करोड़ की कमाई की थी। हनुमान अंश ने भारत में अब तक 293.30 करोड़ का टोटल ग्रॉस कलेक्शन और 248.38 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है। फिल्म हनुमान अंश ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लागत की तुलना में 12,319 प्रतिशत का प्रॉफिट कमा चुकी है।

नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

हनुमान अंश को डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है। फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर केंद्रित है। यह उनकी किताब डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ पर आधारित ट्रिलॉजी की पहली किस्त बताई गई है। फिल्म की कहानी आध्यात्मिकता और भक्ति के जरिए नीम करौली बाबा के जीवन से जुड़े पहलुओं को दर्शाती है। बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक बने रहने के बाद अब टीम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिली बधाई ने फिल्म की सफलता को एक और खास चर्चा दी है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी