गणेश उत्सव में तारा सुतारिया का ट्रेडिशनल लुक 
मनोरंजन

गणेश उत्सव में तारा सुतारिया का ट्रेडिशनल लुक, वीर पहाड़िया संग दिखीं खास केमिस्ट्री

Tara Sutaria and Veer Pahadia Relationship: तारा सुतारिया ने गणेश उत्सव के मौके पर अपना ट्रेडिशनल लुक शेयर किया। तारा ने सिल्क साड़ी, छोटी बिंदी और ग्रेसफुल एक्सप्रेशन के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं।

सोनाली झा

Tara Sutaria Traditional Look: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों गणेश उत्सव के रंग में डूबी नज़र आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास फोटोज शेयर कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता है बल्कि उनके और वीर पहाड़िया के रिश्ते पर भी जैसे आधिकारिक मुहर लगा दी है।

तारा सुतारिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भक्ति, विश्वास और उत्सव, गणपति बप्पा मोरया। इन सरल शब्दों ने उनकी फोटोज में और भी खूबसूरती भर दी। तारा सुतारिया चार फोटोज में पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। छोटी बिंदी, सिल्क साड़ी और ग्रेसफुल एक्सप्रेशन के साथ उनका लुक देखकर फैंस दीवाने हो गए। पोस्ट की पांचवीं फोटो में तारा के साथ वीर पहाड़िया दिखे, जिन्होंने ट्रेडिशनल वियर पहना हुआ था। इस फोटो ने दोनों के रिश्ते की चर्चाओं को और पुख्ता कर दिया।

वीर पहाड़िया का कमेंट

जहां फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे थे, वहीं वीर पहाड़िया भी अपनी भावनाएं छुपा नहीं पाए। उन्होंने तारा की पोस्ट पर लाल दिल और ‘इविल आई’ इमोजी कमेंट किए, जिससे साफ है कि वो नहीं चाहते कि किसी की नजर उनके रिश्ते पर लगे। इसके बाद फैंस ने तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया। किसी ने लिखा कि पांचवीं फोटो में सब कुछ है, तो किसी ने कहा, तारा और वीर परफेक्ट कपल।

फैंस की तारीफों की बौछार

तारा सुतारिया की इस पोस्ट पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने उन्हें सुंदरी कहा, तो किसी ने लिखा कि आपसे ज्यादा सुंदर कोई नहीं। तारा सुतारिया की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। तारा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायिका और टेलीविजन आर्टिस्ट की थी। साल 2010 में वो डिज़्नी चैनल के शो 'बिग बडा बूम' में नजर आई थीं। इसके बाद तारा सुतारिया ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (2019) से बॉलीवुड में कदम रखा और बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड अपने नाम किया। मरजावां, तड़प, हीरोपंती 2, एक विलेन रिटर्न्स और अपूर्वा जैसी फिल्मों में तारा सुतारिया ने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी