Highlights
शुरुआती करियर में तारा सुतारिया को कई फिल्मों से बिना बताए बाहर किया गया।
उनकी जगह दूसरी एक्ट्रेस को लेने से एक्ट्रेस को काफी दुख पहुंचा।
फिल्मों से हटाए जाने की वजहें आज भी उन्हें परेशान करती हैं।
Tara Sutaria Career: एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक ऐसी ही कड़वी सच्चाई सबके सामने रखी, जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया। मरजावां और अपूर्वा जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुकी तारा सुतारिया ने बताया कि कैसे शुरुआती दौर में उन्हें कई बार फिल्मों से बिना बताए हटा दिया गया और उनकी जगह किसी और को ले लिया गया।
तारा सुतारिया के अनुसार शुरुआती दिनों में जब वह किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाली थीं, तब अचानक उन्हें मालूम हुआ कि अब वह उस प्रोजेक्ट में नहीं हैं। किसी और कलाकार को उनकी जगह पर फिल्म में ले लिया गया था।
तारा ने कहा कि यह सब जिस तरीके से सामने आया, वह बेहद दुखद था। शुरुआत में उन्हें फिल्म इंडस्ट्री और इस पेशे की कार्यप्रणाली ही समझ नहीं आती थी। बार-बार ऐसी स्थिति का सामना करना उनके लिए काफी दर्द भरा रहा।
तारा सुतारिया ने यह भी बताया कि कई मौकों पर उन्हें बाहर करने के जो तर्क दिए जाते थे, उनमें कोई ठोस आधार या तार्किकता नहीं होती थी। तारा कहती हैं कि इन यादों को इतनी आसानी से भूला नहीं जा सकता।
आज भी वह उन घटनाओं के बारे में सोचती हैं। हालांकि समय के साथ उन्होंने यह समझा कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा अनुभव सिर्फ उनके साथ ही नहीं हुआ, बल्कि कई बाकी कलाकारों को भी इस दौर से गुजरना पड़ा है।
तारा सुतारिया ने खुलासा किया कि जब उन्होंने खुद को कई फिल्मों से हटाए जाने के कारण जानने की कोशिश की, तो वहां अलग ही तरह के समीकरण चलते दिखाई दिए। उनके मुताबिक बीते सालों में उनसे अक्सर यह कहा गया कि वह हर बात सह लें और खुद को कठोर बना लें। लेकिन तारा का मानना है कि संवेदनशील बने रहना और हर बात को सहकर कठोर न होना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
तारा सुतारिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के टीवी शो से की थी। तारा ने डिज्नी चैनल के प्रोग्राम में बतौर मुख्य कलाकार पहचान बनाई। इसके बाद तारा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2019 में रिलीज हुई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे नजर आए थे।
इसके बाद तारा सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजावां', 'तड़प', 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'अपूर्वा' जैसी फिल्मों में काम करके नाम कमाया। तारा ने अपनी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के बीच पहचान बनाई। आज उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है, लेकिन उनके शुरुआती सफर को देखें तो पता चलता है कि उनकी प्रतिभा का दायरा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहा।