तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

नाना पाटेकर के निधन की खबर के बीच महाकाल दर्शन करने पहुंची तनुश्री दत्ता, कहा- एक-एक कर सबका नाश कर दो

Tanushree Dutta Mahakal Darshan: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन किए और नाना पाटेकर के निधन को अपनी जिंदगी में एक पॉजिटिव बदलाव बताया है।

यति सिंह

Highlights

  • महाकाल के मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता

  • तनुश्री ने नाना पाटेकर के निधन को अपनी जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव बताया।

  • तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से जुड़ा विवाद 2018 के मीटू आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आया था।

Tanushree Dutta On Nana Patekar: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ चुकी हैं, और इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका एक बेहद हैरान करने वाला बयान है। तनुश्री ने हाल ही में मध्य प्रदेश के फेमस उज्जैन शहर में स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

इस धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने जीवन के एक ऐसे दौर पर खुलकर बात की जिसने उन्हें बरसों तक मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया था। उनके इस नए बयान के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर पुरानी बहसों और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, क्योंकि उन्होंने एक्टर नाना पाटेकर को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है।

महाकाल से की दुखों की मुक्ति की प्रार्थना

तनुश्री दत्ता भी अपनी जिंदगी के तमाम संघर्षों और परेशानियों से निजात पाने के लिए बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची थीं। मंदिर परिसर में पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं तनुश्री ने भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया के सामने अपने मन का हाल बयां किया।

उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि उनके जीवन में जो भी बुराइयां और नेगेटिव ऊर्जाएं हैं, वे अब एक-एक करके हमेशा के लिए खत्म हो जाएं। उनका यह आध्यात्मिक अंदाज उनके चाहने वालों के बीच खासी चर्चा का विषय बना हुआ है, जो लगातार उनके बेहतर भविष्य की कामना कर रहे हैं।

नाना पाटेकर के निधन को बताया पॉजिटिव डवलपमेंट

बातचीत के दौरान जब तनुश्री दत्ता से उनके पुराने और सबसे फेमस विवाद के बारे में जिक्र किया गया, तो उन्होंने बहुत ही बेबाकी से अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने एक्टर नाना पाटेकर के निधन को अपनी जिंदगी में एक पॉजिटिव बदलाव और राहत की बात बताया।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस घटनाक्रम से उनकी जिंदगी में एक सुकून का अहसास आया है और इसे वे एक अनुकूल विकास मानती हैं। हालांकि कुछ साल पहले तनुश्री ने ही सबसे पहले भारत में मीटू कैंपेन की शुरुआत की थी और नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद से दोनों के बीच कानूनी और सार्वजनिक रूप से लंबी तनातनी चली थी।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा