द डर्टी पिक्चर के लिए विद्या बालन ने बढ़ाया था 12 किलो वजन, एकता कपूर ने 15 साल बाद दिया सीक्वल पर बड़ा अपडेट

The Dirty Picture Sequel: विद्या बालन की फिल्म द डर्टी पिक्चर के सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज है। एकता कपूर ने फिल्म को लेकर पुष्टि की है और कहानी के बारे में भी हिंट दिए हैं।
The Dirty Picture Sequel
विद्या बालन और एकता कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सिल्क स्मिता बनने के लिए विद्या बालन ने बढ़ाया था 12 से 13 किलो वजन

  • फिल्म में सिगरेट पीने वाले सीन करते-करते विद्या बालन को लग गई थी स्मॉकिंग की लत

  • द डर्टी पिक्चर के सीक्वल को लेकर एकता कपूर ने दिया अपडेट

Ekta Kapoor Announcement The Dirty Picture 2: द डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता के रूप में अपनी एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली विद्या बालन के लिए यह रोल निभाना किसी कड़ी परीक्षा से कम नहीं था, जिसके लिए उन्हें अपनी शारीरिक बनावट से लेकर निजी आदतों तक में बड़े बदलाव करने पड़े थे।

किसी भी कलाकार के जीवन में कुछ ऐसे किरदार आते हैं जो उसकी पूरी पहचान ही बदल देते हैं। अभिनेत्री विद्या बालन ने जब सिल्वर स्क्रीन पर साउथ की फेमस एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की अनकही दास्तान को पर्दे पर उतारने का फैसला किया। डायरेक्टर मिलन लुथरिया और निर्माता एकता कपूर की इस फिल्म के लिए जब उन्हें चुना गया, तो उनके सामने चुनौतियां का एक पूरा पहाड़ खड़ा था। इस रोल की मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी अभिनय यात्रा में सबसे बड़े और जोखिम भरे कदम उठाए, जिन्होंने उस समय हर किसी को हैरान कर दिया था।

रोल को जीवंत करने के लिए बढ़ाया वजन

इस चुनौतीपूर्ण भूमिका में पूरी तरह ढलने के लिए विद्या बालन ने सबसे पहले अपने वजन पर काम किया। बड़े पर्दे पर सिल्क स्मिता के लुक को बिल्कुल सटीक और रियल दिखाने के लिए उन्होंने बिना किसी झिझक के अपना वजन लगभग 12 से 15 किलो तक बढ़ा लिया।

एक एक्ट्रेस के लिए अपनी शारीरिक बनावट में इस तरह का भारी बदलाव लाना और कैमरे के सामने आना किसी बड़े खतरे से कम नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने अंदर के कलाकार को प्राथमिकता दी और इस रोल के साथ पूरी तरह न्याय करने का संकल्प लिया।

The Dirty Picture Sequel
बॉक्स ऑफिस पर फिर तेज हुई फिल्म 'द वन' की रफ्तार, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने 17वें दिन की शानदार कमाई

रियल लाइफ में भी लग गई थी सिल्क स्मिता जैसी लत

फिल्म की कहानी और उस दौर के माहौल को गहराई से महसूस करने के लिए उन्हें कुछ ऐसी आदतें भी अपनानी पड़ीं जो उनकी रियल लाइफ से कोसों दूर थीं। इस रोल के प्रभाव में उन्हें कैमरे के सामने सिगरेट पीने की जरूरत महसूस हुई, जो आगे चलकर उनकी पर्सनल लाइफ का हिस्सा बन गई।

इस रोल की गहराई में उतरने के बाद उन्हें असल जिंदगी में भी सिगरेट की लत लग गई और वह दिन में 2 से 3 सिगरेट पीने लगी थीं। यह बदलाव इस बात का प्रमाण था कि वह उस दौर के रोल में कितनी गहराई से रम चुकी थीं।

द डर्टी पिक्चर के सिक्वल की तैयारी

बता दें कि जब से इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान हुआ है, तब से सबसे बड़ा सवाल यही पूछा जा रहा है कि क्या इस बार भी मुख्य भूमिका में विद्या बालन ही नजर आएंगी या फिर किसी नए चेहरे को मौका मिलेगा।

मेकर्स ने अभी तक इस बात पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है कि फिल्म की स्टार कास्ट में कौन-कौन शामिल होगा। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि एकता कपूर की इस फिल्म की नई कहानी भी किसी ऐसी ही असाधारण और बेबाक महिला के जीवन के इर्द-गिर्द बुनी जाएगी, जो समाज के स्थापित नियमों को चुनौती देने का माद्दा रखती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com