तनिष्ठा चटर्जी को स्टेज 4 कैंसर 
मनोरंजन

तनिष्ठा चटर्जी को स्टेज 4 कैंसर, बोलीं- अब स्ट्रॉन्ग बनने की ताकत नहीं बची

फेमस एक्ट्रेस और डायरेक्टर तनिष्ठा चटर्जी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। कुछ समय पहले उन्होंने अपने पिता को खोया था और अब वो कैंसर की शिकार हो गई हैं। तनिष्ठा को स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर हुआ है।

सोनाली झा

मुंबई: अदाकारी और निर्देशन दोनों में पहचान बना चुकीं तनिष्ठा चटर्जी इन दिनों जीवन की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। उन्होंने बताया कि इस गंभीर बीमारी के बारे में उन्हें चार महीने पहले पता चला और तब से उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई।

तनिष्ठा ने कहा कि वह पहले ही अपने पिता को कैंसर की वजह से खो चुकी हैं और इस गहरे सदमे से उबर भी नहीं पाई थीं कि अब खुद इस बीमारी से जूझ रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं अब और स्ट्रॉन्ग बनने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हूं। पहली बार ऐसा लग रहा है कि मैं अंदर से टूट चुकी हूं।

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके जीवन में सबकुछ बिखर गया है, लेकिन उन्होंने इससे जीवन की असल संवेदनाओं को महसूस करना सीखा है। वह कहती हैं कि अब समझ आया कि लोग आपकी परवाह करते हैं। जब से मुझे बीमारी का पता चला, मेरा ध्यान अपनी मां और बेटी पर सबसे पहले गया। मेरे पास शोक मनाने का वक्त तक नहीं था।

तनिष्ठा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनकी सबसे बड़ी चिंता 9 साल की बेटी है, जो उनकी बीमारी के दौरान मानसिक रूप से प्रभावित न हो। इसी वजह से उन्होंने उसे अपनी बहन के साथ अमेरिका भेज दिया। उन्होंने कहा कि वो मुझसे दूर नहीं जाना चाहती थी, लेकिन मैं चाहती थी कि उसका बचपन बचा रहे। उसे यह भी महसूस हो कि मेरे अलावा भी उसे प्यार करने वाले लोग हैं। तनिष्ठा के इस साहसिक फैसले और भावनात्मक संघर्ष ने लाखों दिलों को छू लिया है। सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है।

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी