मनोरंजन

ऋतिक रोशन का नहीं इस एक्ट्रेस का लोग ले रहे थे ऑटोग्राफ, लीड से ज्यादा फेमस थी साइड कलाकार

तनाज ईरानी ने बताया है की फिल्म 'कहो ना प्यार है' के समय वह अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन से ज्यादा फेमस थी, लोग अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन को छोड़ उनका ऑटोग्राफ ले रहे थे।

अनिल सिंह

मुंबई: तनाज ईरानी ने फिल्म 'कहो ना प्यार है' में ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल के साथ अहम भूमिका निभाई थी। तनाज ईरानी KNPH में नीता के किरदार में दिखाई दी थी। तनाज ईरानी ने फिल्म कहो ना प्यार है का मजेदार किस्से को साझा किया है और बताया है कि इस फिल्म के दौरान वह ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल से ज्यादा फेमस थी। क्योंकि लोग आकर उनका ऑटोग्राफ ले रहे थे। तनाज ईरानी को यह अच्छा नहीं लग रहा था कि लोग ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल को अटेंशन नहीं दे रहे हैं।

तनाज ईरानी ने पिंकविला से बात करते हुए यह बताया की फिल्म 'कहो ना प्यार है' की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल को लोगों का कम अटेंशन मिल रहा था। जबकि फैंस उनके ऑटोग्राफ ले रहे थे। तनाज ईरानी ने यह बताया कि वह कहो ना प्यार है के वक्त अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन से ज्यादा लोकप्रिय थी, हालांकि उन्हें इस बात का बुरा लग रहा था की फिल्म में वह (ऋतिक और अमीषा पटेल) लीड रोल में हैं और उन्हें अटेंशन नहीं मिल रहा है। जिस पर तनाज ईरानी ने अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन को यह भी बताया कि एक बार जब यह फिल्म रिलीज हो जाएगी तो तुम मुझसे ज्यादा फेमस हो जाओगे।

तनाज ईरानी फिल्म कहो ना प्यार है के समय ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल से ज्यादा फेमस इसलिए थी क्योंकि वह टीवी में काम करके घर-घर में अपनी पहचान पहले से ही बना चुकी थी। जबकि ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। इसलिए उनके बारे में लोग कम ही जानते थे, हालांकि नीता के किरदार में तनाज ईरानी के लिए भी यह पहली फिल्म थी। इसके बाद वह कई सारी फिल्मों में नजर आई, तनाज ईरानी की अगर बात करें तो वह टीवी का जाना पहचाना चेहरा रही हैं और आज भी उन्हें लोग याद उनकी एक्टिंग और चुलबुले अंदाज के लिए याद करते हैं।

हाइड्रोजन और एलएनजी ट्रेन में क्या है असली फर्क? ₹25 लाख की सालाना बचत और जीरो प्रदूषण, जानिए दोनों का अंतर

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं