तनिष्क बागची (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

फहीम की आवाज का कोई मुकाबला नहीं, 'सैयारा' ट्रैक पर तनिष्क बागची ने कही ये बात

Tanishk Bagchi: सैयारा गाने की सफलता के बाद म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने फहीम अब्दुल्ला-अरसलान निजामी को इसका क्रेडिट दिया और उनकी तारीफ की। वहीं बताया कि स्पॉटिफाई के ग्लोबल टॉप में ये शामिल हुआ।

स्नेहा मौर्या

Saiyaara Music Composer Tanishk Bagchi: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' हाल ही में रिलीज हुई और रिलीज के बाद से हर दिन धमाल मचा रही है। साथ ही फिल्म का टाइटल ट्रैक सॉन्ग 'सैयारा' इन दिनों ग्लोबल लेवल पर छाया हुआ है। इस गाने की अपार सफलता पर इसके म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने अपनी खुशी जाहिर की और इसके पीछे काम करने वाले कलाकारों की जमकर तारीफ की है।

दरअसल, गाने को लेकर तनिष्क ने बताया कि 'सैयारा' का टाइटल ट्रैक अब तक का पहला बॉलीवुड गाना है, जो स्पॉटिफाई के ग्लोबल टॉप 5 में शामिल हुआ है। उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय खासतौर पर सिंगर फहीम अब्दुल्ला और संगीतकार अरसलान निजामी को दिया है।

सैयारा सॉन्ग के सक्सेस का क्रेडिट तनिष्क बागची ने फहीम को दिया

इस गाने को फहीम अब्दुल्ला ने गाया है, जबकि इसकी म्यूजिक कंपोजिशन तनिष्क बागची, फहीम और अरसलान तीनों ने मिलकर की है। मीडिया से बातचीत में तनिष्क ने कहा कि "फहीम की आवाज की मैं किसी से तुलना नहीं करूंगा। वो किसी की नकल नहीं करते, उनकी अपनी एक खास पहचान है। उनकी आवाज की टोन स्थिर और प्रभावशाली है, जो उन्हें विरासत में मिली लगती है।"

उन्होंने साफ कहा कि फहीम की तुलना पाकिस्तानी गायकों जैसे आतिफ असलम या मुस्तफा जाहिद से करना सही नहीं होगा, क्योंकि फहीम का अंदाज एकदम अलग और मौलिक है। इसके साथ ही तनिष्क बागची ने अरसलान निजामी की तारीफ करते हुए कहा कि "अभी लोगों ने अरसलान को ज्यादा सुना नहीं है, लेकिन वह बेहद प्रतिभाशाली हैं। वह गाते भी हैं, लिखते भी हैं और खुद म्यूजिक भी बनाते हैं।

फिल्म में अहान पांडे ने निभाया लीड रोल

उन्होंने आगे कहा कि 'सैयारा' की शुरुआती धुन अरसलान ने ही तैयार की थी। जब मैंने पहली बार वह धुन सुनी, तो मुझे यकीन हो गया कि यह गाना हिट होगा। हमने इस गाने को ईमानदारी से तैयार किया है और इसका नतीजा अब सबके सामने है।" आपको बता दें, फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने डेब्यू किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा