तमन्ना भाटिया (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Tamannaah Bhatia Case: मद्रास हाईकोर्ट में तमन्ना भाटिया को झटका, 1 करोड़ मुआवजा केस में अपील खारिज

Tamannaah Bhatia Agreement: तमन्ना भाटिया को मद्रास हाईकोर्ट से झटका लगा, जहां उनकी 1 करोड़ रुपये मुआवजे से जुड़ी अपील खारिज कर दी गई। यह मामला खत्म होने के बाद भी उनकी तस्वीर के इस्तेमाल से जुड़ा था।

सोनाली झा

Tamannaah Bhatia Power Soaps Case: तमन्ना भाटिया को मद्रास हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने सिंगल जज द्वारा उनकी याचिका खारिज किए जाने को चुनौती दी थी। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि पहले दिए गए आदेश में कोई खामी नहीं है और उसे बरकरार रखा जाएगा। इस फैसले के बाद एक्ट्रेस को कानूनी लड़ाई में राहत नहीं मिल सकी।

यह मामला साल 2008 में साइन किए गए एक एंडोर्समेंट एग्रीमेंट से जुड़ा है। तमन्ना ने पावर सोअप्स लिमिटेड के साथ एक साल का करार किया था, जिसके तहत उन्हें कंपनी के प्रोडक्ट्स का प्रचार करना था। यह एग्रीमेंट 6 अक्टूबर 2009 तक वैध था। एक्ट्रेस का आरोप है कि एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी कंपनी ने उनके चेहरे का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग पर जारी रखा।

नोटिस के बावजूद नहीं मिला जवाब

बताया गया कि नवंबर 2010 से फरवरी 2011 के बीच बाजार में बिकने वाले साबुन के रैपर पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया, जो उनके अनुसार कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन था। तमन्ना ने इस कथित उल्लंघन के खिलाफ कंपनी और उसकी एजेंसी G&D कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड को जनवरी और फरवरी 2011 में कानूनी नोटिस भेजे थे। हालांकि, उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करते हुए अदालत का रुख किया।

क्यों खारिज हुई याचिका

सिंगल जज ने पहले ही इस मामले में तमन्ना की याचिका खारिज कर दी थी। अब डिवीजन बेंच ने भी उस फैसले को सही ठहराया है। हालांकि कोर्ट के विस्तृत कारण सामने नहीं आए हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि अदालत को इस केस में तमन्ना के दावे पर्याप्त मजबूत नहीं लगे। कानूनी लड़ाई के बीच भी तमन्ना भाटिया अपने फिल्मी करियर पर पूरी तरह फोकस बनाए हुए हैं।

करियर पर नहीं पड़ा असर

तमन्ना भाटिया जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वन’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखेंगे। इसके अलावा तमन्ना भाटिया के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइनअप में हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तमन्ना इस फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाती हैं या नहीं। फिलहाल, मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले ने इस लंबे विवाद में एक अहम मोड़ ला दिया है।

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा