तमन्ना भाटिया से पूछा गया 'विजय' का सवाल 
मनोरंजन

तमन्ना भाटिया से पूछा गया बेतुका सवाल, एक्ट्रेस ने पैपराजी को दिया करारा जवाब

Tamannaah Bhatia on Vijay Varma: पैपराजी के सवाल को सुनकर तमन्ना भाटिया भड़क गई, उनसे सवाल पूछा गया कि ... आप विजय हासिल करना चाहती हैं? इस पर तमन्ना भाटिया ने भी करारा जवाब दिया है।

अनिल सिंह

Tamannaah Bhatia on Vijay Varma: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का रिलेशनशिप बीते दिनों खूब सुर्खियों में रहा, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब कथित तौर पर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। उनके फैंस उनके इस फैसले से काफी निराशा है, क्योंकि उनके फैंस को तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की रिलेशनशिप काफी पसंद थी। दोनों ने भले ही अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हो, लेकिन दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान तमन्ना भाटिया से एक पैपराजी ने सवाल पूछा जिसे सुनकर तमन्ना भाटिया को गुस्सा आ गया और उन्होंनेपैपराजी को करारा जवाब दिया है।

विरल भयानी नाम के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें तमन्ना भाटिया सेपैपराजी सवाल पूछ रहे हैं कि आप तंत्र-मंत्र की विद्या से किस पर विजय हासिल करना चाहती हैं? सवाल सुनते ही तमन्ना को गुस्सा आता है, जो उनके चेहरे पर साफ दिखाई देता है, तब वह जवाब देती हैं कि यह तो आपको करना पड़ेगा। वैसे अगर मुझे तंत्र-मंत्र की विद्या से किसी को वश में करना हो तो मैंपैपराजी को अपने मुट्ठी में करना चाहूंगी, तब मैं जो कहूंगी सारे पैपराजी वही सुनेंगे।

तमन्ना भाटिया के जवाब से मामला बिगड़ते बिगड़ते बच गया, लेकिन इस सवाल से तमन्ना भाटिया गुस्से में आ गई थी, तमन्ना भाटिया के काम की अगर बात करें तो उन्होंने स्त्री 2 में आज की रात आइटम डांस पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी, जो काफी सुर्खियों में रहा। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिलेशनशिप की खबर सुर्खियों में बनी रहती थी। दोनों की ब्रेकअप की खबर ने भी बीते दिनों खूब सुर्खियां बटोरी थी और तमन्ना भाटिया से लगातार ब्रेकअप को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। तमन्ना भाटिया जल्दी एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसे अशोक तेजा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म हिंदी वर्जन में भी उपलब्ध होगी जिसे हिंदी के दर्शन भी देख सकेंगे।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए