दिशा पटानी और तलविंदर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

दिशा पाटनी संग डेटिंग की खबरों पर तलविंदर का पहला रिएक्शन, बोले- मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं

Talwinder Singh Reaction: दिशा पाटनी संग डेटिंग की खबरों पर पंजाबी सिंगर तलविंदर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोनों अभी एक-दूसरे को समझ रहे हैं और अफवाहों पर ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहते।

सोनाली झा

Talwinder Singh Disha Patani Dating Rumours: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर तलविंदर इन दिनों अपने गानों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ समय से उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते को लेकर कयास तेज हो गए। अब इन सभी चर्चाओं के बीच तलविंदर ने पहली बार डेटिंग की खबरों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत के दौरान तलविंदर ने दिशा पाटनी संग अपने रिश्ते की अफवाहों पर बात की। सिंगर ने बताया कि उनकी और दिशा की मुलाकात ज्यादा पुरानी नहीं है। दोनों की जान-पहचान नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी से ठीक पहले शुरू हुई थी। तलविंदर के मुताबिक, यह रिश्ता एक सामान्य दोस्ती के तौर पर शुरू हुआ था और फिलहाल वे एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

सिंगर तलविंदर ने कही ये बात

डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए तलविंदर ने कहा कि हम अभी भी एक-दूसरे को जानने और समझने के दौर में हैं। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा। अगर लोग अफवाहें फैलाना चाहते हैं, तो मैं उन्हें अफवाहें ही रहने दूंगा। तलविंदर के इस बयान को भले ही सीधा कन्फर्मेशन न माना जाए, लेकिन उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह नकारा भी नहीं।

तलविंदर और दिशा पाटनी का रिश्ता

इसी इंटरव्यू में तलविंदर ने प्यार को लेकर भी दिलचस्प बात कही। उन्होंने कहा कि मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं। मैं अभी प्यार में पड़ रहा हूं। हालांकि उन्होंने इस बयान में दिशा पाटनी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन टाइमिंग और हालात को देखते हुए फैंस इसे दिशा से जोड़कर देख रहे हैं। इस बयान के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

नूपुर सेनन की शादी में दिखी थी बॉन्डिंग

गौरतलब है कि हाल ही में नूपुर सेनन की शादी और मुंबई में हुए रिसेप्शन के दौरान दिशा पाटनी और तलविंदर को कई बार साथ देखा गया था। दोनों की बॉन्डिंग और नजदीकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। इसी दौरान तलविंदर कैमरों से बचते और अपना चेहरा छिपाते नजर आए थे। रिसेप्शन में दिशा पाटनी की करीबी दोस्त मौनी रॉय भी तलविंदर को मीडिया से बचाने की कोशिश करती दिखीं, जिससे अफवाहों को और हवा मिली।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल