मनोरंजन

'टैलेंटेड लड़कियों को नहीं मिल रहे मौके', Sambhavna Seth ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर की खुलकर बात

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा संभावना सेठ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री के उस कड़वे सच को उजागर किया है, जिसे लेकर अक्सर चुप्पी साध ली जाती है। उन्होंने कहा कि यहां टैलेंटेड लड़कियों को मौके नहीं मिलते हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा संभावना सेठ को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इंडस्ट्री की कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की है।

दरअसल, एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लड़किया कई बार खुद भी जिम्मेदार होती हैं और यह बीमारी इंडस्ट्री में किस कदर फैली हुई है और कैसे यह सच्चे टैलेंट को पीछे धकेल रही है।

संभावना सेठ ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री बहुत बड़ी नहीं है, यहां गिने-चुने सुपरस्टार्स हैं और ज़्यादातर काम उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमता है। उन्होंने बताया कि कुछ लड़कियां जब इन स्टार्स के करीब आ जाती हैं, तो उन्हें काम मिल जाता है, जबकि असल में टैलेंटेड लड़कियां पीछे रह जाती हैं। उनका कहना है कि कई बार कुछ लड़कियों ने भी अति कर दी है। चाह कर भी नहीं करना चाहतीं, लेकिन हालात उन्हें मजबूर कर देते हैं।

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वो खुद जब मुंबई आई थीं, तो ठान कर आई थीं कि वह कोई गलत रास्ता नहीं अपनाएंगी। लेकिन ऐसा सोचने वाली लड़कियों के पास फिर काम का कोई विकल्प नहीं रह जाता। उन्होंने कहा, "अगर मैं बोलूं कि मैं यह सब नहीं करूंगी, तो सवाल उठता है कि काम मिलेगा कहां से?"

संभावना ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि इंडस्ट्री में कुछ ऐसे लड़के और लड़कियां हैं जो वाकई टैलेंटेड हैं और मेहनत से आगे बढ़ना चाहते हैं। लेकिन जब चार लोगों के पीछे लाइन लगी हो, तो फिर वो भी क्या करें? उन्होंने स्पष्ट कहा कि इंडस्ट्री एक तरह से कीचड़ में गिर चुकी है और इसकी वजह सिर्फ पुरुष नहीं बल्कि कुछ महिलाएं भी हैं।

उन्होंने अंत में कहा कि "मैं यह नहीं कहूंगी कि सिर्फ लड़कियां गलत हैं या सिर्फ स्टार्स, दोनों ही पक्षों में दोष है। लेकिन असली टैलेंट को जो मौका नहीं मिल पा रहा, वह सबसे बड़ा नुकसान है।"

आपको बता दें, संभावना सेठ ने 1997 में एक डांसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और उन्होंने कई आइटम सॉन्ग किए और इन्हीं आइटम सॉन्ग से उन्हें पहचान मिली।

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने चेतावनी

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला