मनोरंजन

तापसी पन्नू ने 'कॉफी विद करण 7' का हिस्सा बनने से किया मना, बोलीं- 'मेरी सेक्स लाइफ मजेदार नहीं...'

उज्वला धारपवार

मुंबई: 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan 7) के हर सीजन को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है। इस शो में अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स शिरकत करते नजर आ चुके हैं। इस दौरान ये सेलेब्स प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते दिखाई देते हैं।  हालांकि, कई दिनों से चर्चा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इस शो का हिस्सा बनती नजर आएंगी। लेकिन ये चर्चा सिर्फ चर्चा ही बन कर रह गई। अब इस पर शो के होस्ट करण जौहर (Karan Johar) खुलकर बोलते दिखाई दिए। 

'कॉफी विद करण 13' की जूरी ने करण जौहर से पूछा कि 'तापसी पन्नू उनके शो के सातवें सीजन का हिस्सा क्यों नहीं बनी। इसका जवाब देते हुए करण ने कहा, 'यह सिर्फ 12-एपिसोड का सीजन है। तापसी बस इतना कहना चाहती थी कि जब मैं किसी सेलेब्स को मेरे शो पर आने का का न्योता देता हूं तो ताकि हम एक रोमांचक कंटेंट बना सकें। जब मैंने तापसी पन्नू को न्योता भेजा तो उन्होंने शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। इससे मुझे बहुत बुरा लगा।'

तापसी को जब कॉफ़ी विद करण में शिरकत करने  के लिए आंमत्रित किया गया तब उन्होंने मना करते हुए कहा कि 'मेरी सेक्स लाइफ इतनी दिलचस्प नहीं है कि शो में हिस्सा लिया जा सके।' खैर, कॉफी विद करण के 13वें एपिसोड में दर्शक अवॉर्ड शो देखेंगे। इसमें आने वाले कलाकारों को पुरस्कार दिया जाएगा। स्पेशल गेस्ट के तौर ओर तन्मय भट, कुशा कपिला, दानिश सैत और निहारिका एनएम हैं। करण और इन चारों मेहमानों के बीच शानदार सवाल-जवाब का सेशन करते दिखाई दिए। 

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड