तापसी पन्नू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

तापसी पन्नू की गांधारी में दिखेगा गुस्से का अलग रूप, बेटी को बचाने के लिए एक्शन करती नजर आएंगी एक्ट्रेस

Taapsee Pannu Upcoming Film: तापसी पन्नू जल्द ही फिल्म गांधारी में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक मां अपनी बेटी की रक्षा के लिए संघर्ष करती दिखाई देगी।

सोनाली झा

Taapsee Pannu Gandhari: बॉलीवुड एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘गांधारी’ में नजर आएंगी। देवाशीष मखीजा के निर्देशन और कनिका ढिल्लों के लेखन में बन रही यह एक्शन थ्रिलर तापसी के लिए खास है, क्योंकि इसमें एक्शन के साथ-साथ भावनाओं की गहराई भी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी एक मां के अपनी बेटी की रक्षा करने के जुनून के इर्द-गिर्द घूमती है। तापसी पन्नू इससे पहले ‘बेबी’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार में नजर आ चुकी हैं।

तापसी का कहना है कि वह लंबे समय से एक्शन जॉनर में वापसी करना चाहती थीं, लेकिन इसके लिए उन्हें ऐसी कहानी की तलाश थी, जिसमें दांव पहले से ज्यादा बड़े हों। तापसी ने बताया कि वह सिर्फ इसलिए दोबारा एक्शन फिल्म नहीं करना चाहती थीं क्योंकि उस समय यह जॉनर लोकप्रिय है। तापसी के मुताबिक, उन्होंने एक्शन उस दौर में भी किया था जब यह फिल्मों का ‘फ्लेवर’ नहीं हुआ करता था। इसलिए वापसी के लिए उन्हें ऐसी कहानी चाहिए थी, जो उन्हें वास्तव में चुनौती दे। ‘गांधारी’ की कहानी ने उन्हें इसी वजह से आकर्षित किया।

बेटी के लिए लड़ने का गुस्सा होगा अलग

तापसी के मुताबिक, फिल्म में दिखाया गया एक्शन उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग है। इसकी सबसे बड़ी वजह किरदार की इमोशनल प्रेरणा है। यहां एक्ट्रेस किसी मिशन या नौकरी के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेटी को बचाने के लिए लड़ती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि जब कोई मां अपनी बेटी के लिए लड़ती है तो उसके भीतर का गुस्सा और भावनाएं बिल्कुल अलग होती हैं। यही चीज ‘गांधारी’ के एक्शन को खास बनाती है। तापसी के लिए यह सिर्फ शारीरिक एक्शन नहीं, बल्कि ‘इमोशनल एक्शन’ का अनुभव रहा।

एक्शन के साथ इमोशन की कहानी

‘गांधारी’ में तापसी पन्नू एक मजबूत और लेयर्ड किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में एक मां की अपने बच्चे को बचाने की जिद, संघर्ष और भावनात्मक यात्रा को एक्शन के साथ जोड़ा गया है। यही वजह है कि एक्ट्रेस इसे अपनी पिछली एक्शन फिल्मों से अलग मानती हैं। तापसी पन्नू अपने करियर में लगातार अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार चुनती रही हैं। ‘गांधारी’ भी उनकी इसी कोशिश का हिस्सा है। फिल्म के जरिए वह एक्शन को सिर्फ मारधाड़ तक सीमित रखने के बजाय उसके पीछे छिपे मां के प्यार, गुस्से और डर को पर्दे पर उतारती दिखाई देंगी।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी