तापसी पन्नू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

तापसी पन्नू ने दिखाई दरियादिली, गर्मियों में झुग्गियों तक जाकर बांटे पानी और वाटर कूलर, लोगों ने की तारीफ

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में भीषण गर्मी के बीच एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी मिल सके। इसके लिए झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को पानी के डिस्पेंसर और बोतल पहुंचाए हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांंकि, तापसी सिर्फ एक शानदार अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक जागरूक समाजसेवी भी हैं। एक्ट्रेस को हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते देखा जाता है।

दरअसल, हाल ही में तापसी दिल्ली की मलिन बस्तियों में रह रहे लोगों की मदद के लिए सामने आईं, जहां उन्होंने हेमकुंट फाउंडेशन के साथ मिलकर झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को पानी के डिस्पेंसर और बोतलें बांटी हैं।

तापसी पन्नू ने झुग्गियों में बांटे पानी और वाटर कूलर गर्मी की भीषण लहर के बीच तापसी ने यह कदम उठाया ताकि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को ठंडा पानी मिल सके। तापसी ने इस पहल की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसमें उन्होंने लोगों के साथ बातचीत करते और मदद करते हुए अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि "इस बार गर्मी के लिए उन्हें तैयार करने में मदद करना, उन्हें अपने परिवारों के लिए कुछ ठंडा पानी जमा करने में मदद करना था। अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर लोगों की मदद करने की खुशी असली है, इसे आज़माएं।"

ये देखकर लोगों ने की तारीफ

तापसी की इस पहल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, "अच्छा काम पन्नू साहब!", तो वहीं एक अन्य ने सुझाव देते हुए लिखा, "ये वाकई सराहनीय है, लेकिन अगर इसके साथ रोजगार की दिशा में भी कुछ हो तो और बेहतर होगा।" कुछ लोग तो तापसी से प्रेरित होकर स्वयंसेवक बनने की इच्छा भी जताने लगे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब तापसी समाज सेवा के काम में जुटी हैं। वह अक्सर गर्मियों में झुग्गियों में जाकर राहत सामग्री बांटती हैं। पिछले महीने ही उन्होंने वैसाखी के अवसर पर अपने पति मैथियस बो के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पंखे और कूलर वितरित करती नजर आई थीं। खास बात ये है कि तापसी पन्नू का यह जज्बा न सिर्फ इंसानियत की मिसाल है, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करने वाला है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी