'राइज एंड फॉल' सीजन-2  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

‘राइज एंड फॉल 2’ शो में ‘मोटी’ लिखा ब्लाउज पहनकर पहुंचीं स्वरा भास्कर, ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस का जवाब

Swara Bhasker Rise and Fall 2: रियालिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पर्पल साड़ी के साथ 'मोटी' लिखा ब्लाउज पहनकर पहुंचीं। उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों को करारा जवाब दिया।

सोनाली झा

Rise and Fall 2: फेमस रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन-2 का आगाज 26 सितंबर से हो चुका है और प्रीमियर के साथ ही यह शो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इस बार बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। इस शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया है। प्रीमियर एपिसोड के दौरान स्वरा के अनोखे परिधान और उनके बेबाक अंदाज ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

अलग पहनावे के जरिए ट्रोलर्स पर साधा निशाना

शो के मंच पर स्वरा भास्कर पर्पल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंची थीं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनके ब्लाउज की हुई, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'मोटी' लिखा हुआ था। जब शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने इस स्टाइल के पीछे की वजह पूछी, तो स्वरा ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने दिल की बात सामने रखी और बॉडी शेमिंग करने वालों को करारा जवाब दिया।

सहवाग के सवाल पर स्वरा का बेबाक जवाब

स्वरा ने खुलासा करते हुए कहा कि उनकी बेटी अब 3 साल की हो चुकी है। बेटी के जन्म के बाद पिछले 3 सालों में कई अनजान लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके बढ़े हुए वजन को लेकर भद्दे कमेंट्स किए। उन्हें मोटी, गाय, भैंस और हिप्पो जैसे शब्दों से संबोधित किया गया। स्वरा ने कहा कि अब उन्होंने इन सभी तानों और गालियों को स्वीकार करके अपना लिया है, ताकि ऐसे नेगेटिव सोच वाले लोगों का मुंह हमेशा के लिए बंद किया जा सके।

पहले भी बॉडी पॉजिटिविटी पर रखी थी बात

यह पहला मौका नहीं है जब स्वरा भास्कर ने ट्रोल्स की क्लास लगाई हो। इससे पहले भी वे सोशल मीडिया पर लंबा नोट लिखकर प्रैग्नेंसी के बाद शरीर में आने वाले चेंज और लोगों की असंवेदनशीलता पर खुलकर बोल चुकी हैं। उनका मानना है कि महिलाओं के लिए मातृत्व के बाद शरीर में बदलाव बेहद स्वाभाविक प्रक्रिया है और किसी को भी इस आधार पर जज नहीं किया जाना चाहिए।

कई नामचीन स्टार्स के बीच दिलचस्प हुआ मुकाबला

इस बार शो में राजनीति, टीवी और सोशल मीडिया से जुड़े 15 दिग्गज चेहरे हिस्सा ले रहे हैं। गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे सितारे 'रूलर्स वर्सेज वर्कर्स' वाले इस कड़े मुकाबले में अपनी जगह बनाने के लिए टक्कर करते दिखेंगे। यह शो प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर रोजाना स्ट्रीम हो रहा है।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी