स्वरा भास्कर  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जौहर कायरतापूर्ण काम, फिल्म पद्मावत के सीन पर कमेंट कर फंसीं स्वरा भास्कर; सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल

Swara Bhaskar ने फिल्म पद्मावत के जौहर सीन के चित्रण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यौन हिंसा किसी महिला की जिंदगी का अंत नहीं है। इसके चलते स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है।

अपूर्वा नायक

Swara Bhaskar Trolling News: तनु वेड्स मनु और रांझना जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली स्वरा भास्कर की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही है। स्वरा भास्कर दिल्ली में दिए गए एक बयान के चलते लगातार इंटरनेट पर ट्रोल हो रही है।

30 अगस्त 2026 को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा भास्कर ने पद्मवत में दिखाए गए जौहर सीन को लेकर आपत्ति जतायी है। स्वरा ने इस सीन को लेकर पहले भी कई सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद अब वे फिर से उस बयान के चलते चर्चा का विषय बन गई है।

क्या बोली स्वरा भास्कर

एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा भास्कर ने बयान दिया कि, संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में करीब 800 महिलाओं को जौहर करते हुए दिखाया गया था। इस सीन ने उन्हें काफी परेशान कर दिया था। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई महिला यौन हिंसा या रेप की शिकार होती है, तो क्या इसका मतलब यह है कि उसे अपनी जिंदगी खत्म कर लेनी चाहिए?

स्वरा भास्कर ने पद्मावत में प्रेग्नेंट महिला के पेट के क्लोज-अप को लेकर भी सवाल उठाया था। उन्होंने पूछा कि क्या इस तरह का चित्रण यह मैसेज दे सकता है कि अगर किसी बेटी के साथ भविष्य में यौन हिंसा होने की आशंका है, तो उसके जन्म को ही गलत माना जाए।

इंटरनेट पर जमकर हो रही है ट्रोल

अपने इस बयान के चलते स्वरा भास्कर तेजी से इंटरनेट पर ट्रोल हो रही है। स्वरा की इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि अगर आपको सैकड़ों आदमियों से गुज़रना पड़ता है जो आपके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने को तैयार हैं, और यह जानते हुए भी कि घिनौनी चीज़ें होने वाली हैं, फिर भी आप लालच में जीने के लिए ऐसा करना चुनते हैं, चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े, तो आप स्वरा भास्कर हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा जो आप बोल रहे हो अगर वैसा हो जाता तो आने वाली नस्लें आपकी तरह होती मैडम। इसलिए वे क्षत्राणियां जौहर कर गई। एक और यूजर ने लिखा कि उसे तो यह भी नहीं पता कि वह क्या बोल रही है। उसके हाथ से माइक छीन लो।

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान