स्वरा भास्कर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

डेंगू की चपेट में आईं स्वरा भास्कर, अस्पताल से शेयर की फोटो, बोलीं- सब कुछ कितनी तेजी से हो गया

Swara Bhasker Dengue: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर डेंगू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा कि सब कुछ कितनी तेजी से हो गया।

सोनाली झा

Swara Bhasker Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को डेंगू हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स को अपनी सेहत की जानकारी दी। स्वरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह हाथ में ड्रिप लगी होने के बावजूद कैमरे के सामने विक्ट्री साइन बनाती नजर आ रही हैं। उनकी पोस्ट सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह नीले और सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई दिखाई दे रही है। इसके बावजूद एक्ट्रेस ने कैमरे की ओर देखकर विक्ट्री साइन बनाया। तस्वीर के साथ स्वरा ने लिखा कि सब कुछ कितनी तेजी से हो गया। डेंगू हो गया और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा!

स्वरा भास्कर ने तबीयत की दी जानकारी

स्वरा भास्कर के इस छोटे से अपडेट से उनके फैंस को उनकी तबीयत के बारे में जानकारी मिली। हालांकि, स्वरा ने यह नहीं बताया कि उन्हें कब से बुखार या अन्य लक्षण थे। स्वरा भास्कर ने अस्पताल में कितने दिन रहने की जरूरत पड़ेगी या फिलहाल उनकी हालत कैसी है, इस बारे में भी कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

अविका गौर भी हुई थीं अस्पताल में भर्ती

स्वरा से पहले टीवी एक्ट्रेस अविका गौर भी डेंगू की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई थीं। ‘बालिका वधू’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका ने भी अपनी बीमारी से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। दोनों अभिनेत्रियों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। डेंगू के दौरान तेज बुखार समेत अन्य लक्षणों पर नजर रखना और जरूरत पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी होता है।

पति पत्नी और पंगा में आई थीं नजर

स्वरा भास्कर हाल ही में नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुई थीं। वह सीजेपी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन का हिस्सा बनी थीं। इसके बाद अब एक्ट्रेस के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर को आखिरी बार टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में देखा गया था। इस शो में वह अपने पति फहाद अहमद के साथ नजर आई थीं।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?