सुजैन खान और अर्सलान गोनी (सौजन्य-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

एयरपोर्ट पर सुजैन खान का फोन छीन बैठे अर्सलान गोनी, वीडियो कॉल पर दिखे एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन

Sussanne Hrithik Relationship: सुजैन खान और अर्सलान गोनी का एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अर्सलान मजाक में सुजैन का फोन छीन लेते हैं, जिस पर वह ऋतिक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी।

सोनाली झा

Sussanne Khan Viral Video: सुजैन खान और उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। दोनों का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट पर एक मजेदार और चौंकाने वाला पल कैद हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुजैन खान एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए फोन पर वीडियो कॉल में व्यस्त हैं, तभी अचानक अर्सलान गोनी मजाकिया अंदाज में उनका फोन छीन लेते हैं।

जैसे ही अर्सलान फोन स्क्रीन की तरफ देखते हैं, वहां जो चेहरा नजर आता है, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। दरअसल, सुजैन उस वक्त अपने एक्स हसबैंड और बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं। वीडियो में अर्सलान और सुजैन के बीच हल्की-फुल्की मस्ती साफ नजर आती है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सुजैन खान और अर्सलान गोनी लौटे मुंबई

बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब सुजैन खान और अर्सलान गोनी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर मुंबई लौट रहे थे। दोनों ऋतिक रोशन का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए बाहर गए हुए थे। इस दौरान ऋतिक और उनका पूरा परिवार भी मौजूद था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इसे बेहद क्यूट मोमेंट बता रहे हैं, तो कुछ लोग अर्सलान के रिएक्शन पर सवाल भी उठा रहे हैं।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान का साल 2014 में तलाक हो गया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों के रिश्ते बेहद सौहार्दपूर्ण हैं। दोनों अपने बच्चों रिहान और ऋधान की परवरिश मिलकर करते हैं और अक्सर फैमिली फंक्शन में साथ नजर आते हैं। यही नहीं, ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और सुजैन अपने कथित बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ भी एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए दिखाई देते हैं, जो बॉलीवुड में एक मिसाल माना जाता है।

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म जादू की वापसी और टाइम ट्रैवल जैसे कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी। खास बात यह है कि इस बार ऋतिक सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि निर्देशन की कमान भी संभाल सकते हैं। माना जा रहा है कि ‘कृष 4’ साल 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर संकट के बादल! दिल्ली में वितरकों का प्रदर्शन, हड़ताल हुई तो बढ़ सकती है परेशानी

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह