Sussanne Khan 400 Crore Alimony Rumours: बॉलीवुड में जब भी सबसे फेमस और महंगे अलगाव का जिक्र होता है, तो एक्टर ऋतिक रोशन और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान का फेमस कपल ने अपनी डेढ़ दशक पुरानी शादी को हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला किया था, तो उनके फैंस का दिल टूट गया था।
उस मुश्किल दौर में मीडिया और सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहें उड़ने लगी थीं, जिनमें सबसे सनसनीखेज दावा यह था कि सुजैन ने अलग होने के एवज में मोटी रकम की मांग की है। अब इस पूरे विवाद पर सुजैन खान की बड़ी बहन फराह खान अली ने खुलकर अपनी बात रखी है और कई ऐसे खुलासे किए हैं जो इस पूरे मामले की एक नई और सच्ची तस्वीर पेश करते हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान में फराह खान अली ने उन तमाम दावों को पूरी तरह से नकारते हुए साफ शब्दों में कहा कि 400 करोड़ रुपये के हर्जाने की बात पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठी कहानी थी।
जब भी वह इंटरनेट पर ऐसी बातें देखती हैं जहां लोग उनकी बहन को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां करते हैं, तो उन्हें गहरा मानसिक दुख पहुंचता है। फराह ने साफ किया कि उनकी बहन ने अलग होते समय ऋतिक रोशन से एक भी पैसा नहीं लिया था। बिना किसी आर्थिक लेन-देन के दोनों ने बेहद शांतिपूर्ण तरीके से अपने इस शादी को खत्म करने का फैसला किया था।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए फराह ने अपने पारिवारिक मूल्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वे सभी एक बेहद फेमस, शालीन और संस्कारी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां ने बचपन से ही उन्हें यही सीख दी है कि जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं या पैसा कभी भी इंसानी रिश्तों और इंसानियत से बड़े नहीं हो सकते।
फराह अली खान के मुताबिक सुजैन अपनी लाइप में बेहद आत्मनिर्भर हैं और उन पर लगने वाले तमाम आरोप निराधार हैं। वह किसी भी तरह से ऐसी शख्सियत नहीं हैं जो पैसों के लिए किसी रिश्ते का फायदा उठाए। इस इंटरव्यू के जरिए उन्होंने अपनी बहन पर लगने वाले दाग को पूरी तरह धोने की कोशिश की है।
इस इंटरव्यू की सबसे खास बात यह रही कि फराह ने अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन के आपसी तालमेल की जमकर तारीफ की। ज्यातर देखा जाता है कि हाई-प्रोफाइल शादियां जब टूटती हैं, तो उनका मीडिया में तमाशा बन जाता है। लेकिन इस जोड़े ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को भी बेहद गरिमा, परिपक्वता और सूझबूझ के साथ संभाला।
फराह ने बातचीत के दौरान एक बेहद दिलचस्प वाकया भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि 'जब मीडिया में एलिमनी को लेकर चारों तरफ झूठी खबरें फैलाई जा रही थीं, तब उन्होंने खुद आगे बढ़कर सुजैन खान को सलाह दी थी कि उन्हें सामने आकर इन अफवाहों का खंडन करना चाहिए। इस पर सुजैन ने जो जवाब दिया, वह उनकी मजबूत शख्सियत को दर्शाता है। सुजैन ने अपनी बड़ी बहन से कहा था कि उन्हें इस बात से रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया उनके बारे में क्या सोच रही है।'