सुष्मिता सेन ने शेयर की यंग एज की यादें 
मनोरंजन

सुष्मिता सेन ने शेयर की यंग एज की यादें, बोलीं- औरों में खुद को खोकर, खुद को पाना बहुत बड़ा काम है

Sushmita Sen share memories from her youth: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने अपनी यंग एज की यादें साझा करते हुए एक प्रेरणादायक पोस्ट लिखा औरों में खुद को खोकर, खुद को पाना बहुत बड़ा काम है।

सोनाली झा

Sushmita Sen Shares Memories: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने एक बार फिर अपने दिल छू लेने वाले अंदाज से सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है। ‘आर्या’ सीरीज से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शानदार वापसी करने के बाद सुष्मिता अब अपने निजी और पेशेवर पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी यंग एज की यादों को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि औरों में खुद को खोकर, खुद को पाना बहुत बड़ा काम है और जीना इसी का नाम है। इस पोस्ट में सुष्मिता काफी यंग और एनर्जेटिक लग रही हैं। उन्होंने यह शायरी नम आंखों से लोगों के सामने सुनाई, जिससे उनके फैंस बेहद इमोशनल हो गए। यह उनके जीवन के उस सफर की झलक दिखाता है, जहां उन्होंने खुद को पहचानना और आत्मविश्वास के साथ जीना सीखा।

कानपुर में सुष्मिता के लिए लगा ट्रैफिक जाम

कुछ दिन पहले ही सुष्मिता सेन कानपुर में एक इवेंट में पहुंचीं, जहां उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी एक झलक पाने के लिए इतना ट्रैफिक लग गया कि पुलिस को खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। सुष्मिता ने बाद में सोशल मीडिया पर अपने कानपुर के फैंस को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा था।

मैं हूं ना की यादें कीं ताजा

सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘मैं हूं ना’ में निभाए गए अपने आइकॉनिक रोल चांदनी चोपड़ा का एक क्लिप भी शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मूड कितना भी खराब हो लेकिन अपने आप को देखकर झक्कास हो जाता है। यह पोस्ट फैंस को उनके उस ग्लैमरस और आत्मविश्वासी अवतार की याद दिलाता है, जिसने एक दौर में लाखों दिलों पर राज किया था।

करियर और वर्क फ्रंट

1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद सुष्मिता सेन ने महेश भट्ट की फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने बीवी नंबर 1, आंखें, मैं हूं ना, मैंने प्यार क्यों किया, जिंदगी रॉक्स और नो प्रॉब्लम जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उन्होंने आर्या सीरीज और ताली से अपने अभिनय का नया आयाम पेश किया। ताली में उन्होंने ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें जबरदस्त सराहना मिली।

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह