मनोरंजन

सुष्मिता सेन का हो गया पैचअप, दिवाली पार्टी में रोहमन शॉल के साथ आई नजर

सुनीता पांडे

मुंबई: मुंबई के मौसम और सुष्मिता सेन की लव लाइफ को लेकर किसी तरह की भविष्यवाणी संभव ही नहीं है। सुष्मिता कब किससे रिश्ता जोड़ ले और कब तोड़ ले कहना मुश्किल है। रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी में सुष्मिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहन शॉल के साथ नज़र आई। जिसके साथ उनका कुछ दिनों पहले ब्रेकअप हो गया था। उनकी साथ में फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

वैसे अपने एक्स के साथ नजर आना बॉलीवुड में कोई बड़ी बात तो नहीं है। लेकिन सुष्मिता और रोहमन जिस तरह एक-दूसरे के करीब नजर आए, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का पैचअप हो चुका है।

बता दें कि सुष्मिता सेन हाल ही में 'आर्या' के सीजन 3 में नजर आईं हैं। पिछले दो सीजन की तरह इस सीजन में भी सुष्मिता ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। इससे पहले वो 'ताली' में नजर आईं थीं। इसमें उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया।

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?