सुशांत सिंह राजपूत केस  
मनोरंजन

CBI ने क्लोज किए Sushant Singh Rajput की मौत से जुड़े केस, रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामलों को सीबीआई ने बंद कर दिया है और सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्टर की मौत में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। हालांकि, अब रिया चक्रवर्ती को भी क्लीन चिट मिल गई है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत केस में हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मौत से जुड़े मामलों को सीबीआई ने बंद कर दिया है। साथ ही सामने आई सीबाई की रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत की मौत में किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक षड्यंत्र के सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि, रिया चक्रवर्ती को भी क्लीन चिट मिल गया है।

दरअसल, एक्टर की मौत में कोई गड़बड़ी ना मिलने पर इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट लगा दी है और अब इस मामले को बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि 'क्लोजर रिपोर्ट में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों को क्लीन चिट दे दी गई है। रिया पर राजपूत के परिवार ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके फंड्स का गबन करने का आरोप लगाया था। लेकिन रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि अभिनेता ने खुद अपनी जान ली थी।'

हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने कहा कि मुझे उम्मीद था कि अदालत से जो भी फैसला आएगा, वह सही होगा और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। केके सिंह लंबे समय से कहते रहे हैं कि सुशांत की मौत आत्महत्या से नहीं हो सकती, उन्होंने सीबीआई की जांच पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि सीबीआई ने समय पर अपना काम नहीं किया।

आपको बता दें, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी और मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर CBI तक पहुंची। मुंबई के कूपर अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण एस्फिक्सिया (दम घुटना) बताया गया था।

वहीं सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, आर्थिक धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में एक काउंटर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें सुशांत की बहनों पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन लेने का आरोप लगाया गया था।

मालूम हो, सुशांत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत किस देश में है मेरा दिल जैसे टीवी शो से की और एकता कपूर के पवित्र रिश्ता से एक अलग पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और काई पो चे, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, शुद्ध देसी रोमांस, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी!, केदारनाथ, छिछोरे और दिल बेचारा जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। लेकिन उन्हें सबसे बड़ी सफलता एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप