निर्देशक सुरेश त्रिवेणी ने खोला टाइटल का राज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Maa Behan Movie: 'मां बहन' नाम सुनकर चौंके लोग, निर्देशक सुरेश त्रिवेणी ने खोला टाइटल का राज

Maa Bahan Movie Update: सुरेश त्रिवेणी की आने वाली फिल्म 'मां बहन' रिलीज होने वाली है। फिल्म के टाइटल को लेकर सुरेश ने कहा- यह नाम पॉपुलर कल्चर से प्रेरित है। ये नाम फिल्म की कहानी से मेल खाता है।

यति सिंह

Maa Behan Movie News: निर्देशक सुरेश त्रिवेणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मां-बहन के टाइटल को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। सुरेश त्रिवेणी ने इस फिल्म के नाम को लेकर बात करते हुए कहा कि यह पॉपुलर कल्चर से प्रेरित है और इसे इसलिए रखा गया क्योंकि यह कहानी में स्वाभाविक रूप से फिट बैठता है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह पॉपुलर कल्चर का ही एक हिस्सा है, लेकिन जिस तरह से हमने इसे प्रस्तुत किया, वह कुछ अलग है।"

निर्देशक सुरेश त्रिवेणी ने एक पुराना किस्सा साझा करते हुए बताया, "सच कहूं तो शुरुआत में फिल्म का नाम कुछ और था, लेकिन जब मैंने अपने लेखक के साथ मिलकर काम करना शुरू किया, तो पॉपुलर कल्चर में मौजूद कई चीजें एक खास तरीके से कहानी के साथ खूबसूरती से जुड़ने लगीं। तभी मैंने तय किया कि हम इन्हीं नामों को बनाए रखेंगे।"

फिल्म के टाइटल को लेकर सुरेश त्रिवेणी का खुलासा

फिल्म निर्देशक सुरेश त्रिवेणी ने आगे बताया कि कहा कि नामों की जानी-पहचानी प्रकृति दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में मदद कर सकती है। उन्होंने कहा, "कोई भी ऐसी चीज जो दर्शकों का थोड़ा भी ध्यान खींच सके, उसकी ओर जाने में क्या हर्ज है? फीचर फिल्मों में आने से पहले मैंने विज्ञापनों और शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन करते हुए एक सफल करियर बनाया था।" फिल्म में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने रेखा नाम की महिला का किरदार निभाया है, जबकि तृप्ति डिमरी भी फिल्म का मुख्य हिस्सा हैं। फिल्म में इस तरह के नाम रखे जाने को लेकर निर्देशक का कहना है कि ये लेखन प्रक्रिया के दौरान स्वाभाविक रूप से सामने आए।

फिल्म की कहानी पर एक नजर

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मां बहन' एक ब्लैक क्राइम-कॉमेडी है। यह कोई पारंपरिक पारिवारिक ड्रामा नहीं, बल्कि एक अराजक और मनोरंजक मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म की कहानी तीन महिलाओं- रेखा और उनकी दो बेटियों, जया और सुषमा के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जबकि इसका निर्माण विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के बैनर तले किया है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन