'JSK: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल' (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सेंसर बोर्ड ने 'JSK: जानकी vs स्टेट ऑफ केरल' रिलीज पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

सुरेश गोपी की मलयालम फिल्म 'JSK: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल' को सेंसर बोर्ड ने रिलीज पर रोक लगा दी है और अब तय तारीख पर नहीं रिलीज होगी। उन्होंने किरदार के नाम 'जानकी' पर आपत्ति जताई है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' के बाद अब सेंसर बोर्ड (CBFC) की नजर मलयालम फिल्म 'JSK: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल' पर है। इस फिल्म में केंद्रीय मंत्री और लोकप्रिय साउथ एक्टर सुरेश गोपी मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन प्रवीण नारायणन ने किया है।

फिल्म एक गंभीर विषय को छूती है, जिसमें एक महिला 'जानकी' के संघर्ष और राज्य सरकार के खिलाफ उसकी कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है। लेकिन इसी किरदार के नाम 'जानकी' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

'JSK: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल' रिलीज पर रोक

दरअसल, CBFC ने फिल्म को प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि 'जानकी' देवी सीता का दूसरा नाम है, और इस नाम को फिल्म में एक हमले का शिकार हुए किरदार से जोड़ना उचित नहीं है। फिल्म के निर्देशक प्रवीण नारायणन ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी कि सेंसर बोर्ड के इनकार के चलते अब फिल्म अपनी तय रिलीज डेट 27 जून को रिलीज नहीं हो पाएगी।

इस विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरल (FEFKA) के महासचिव बी. उन्नीकृष्णन ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "CBFC ने कहा है कि देवी सीता के नाम 'जानकी' का इस्तेमाल हमले की शिकार महिला के लिए नहीं किया जा सकता।" उन्होंने यह भी बताया कि बोर्ड की ओर से उन्हें अब तक कोई लिखित सूचना या कारण बताओ नोटिस नहीं मिला है।

उन्नीकृष्णन ने CBFC की आपत्ति को 'अजीब' बताते हुए कहा, “हम किस दिशा में जा रहे हैं? अगर यही चलन रहा तो आने वाले समय में हिंदू नामों का उपयोग करना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि अधिकतर नाम देवी-देवताओं के विशेषण होते हैं।”

इस मुद्दे पर केरल के जनरल एजुकेशन मिनिस्टर वी. शिवनकुट्टी ने भी फेसबुक पर सेंसर बोर्ड पर कटाक्ष किया और लिखा कि “सेंसर बोर्ड या संवेदनहीन बोर्ड?”

ये सितारे फिल्म में आएंगे नजर 

फिल्म 'JSK: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल' में सुरेश गोपी के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, श्रुति रामचंद्रन, दिव्या पिल्लई, बैजू संतोष, कोट्टायम रमेश और शोबी थिलाकन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब देखना यह होगा कि यह विवाद क्या मोड़ लेता है और फिल्म को आखिरकार कब रिलीज की हरी झंडी मिलती है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही