जेलर 2 रिलीज डेट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट

Rajnikanth Jailer 2 Release Date: थलाइवा रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया जा चुका है। जेलर 2 को 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

अपूर्वा नायक

Rajnikanth Jailer 2 Release Date Announcement: सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से बड़े पर्दे पर गदर मचाने के लिए रेडी है। फैंस रजनीकांत की जिस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है।

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। मेकर्स ने जेलर 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसको लेकर एक धमाकेदार प्रोमो भी शेयर किया गया है। हालांकि सबसे खास बात तो ये है कि इस प्रोमो में रजनीकांत का फेस रिवील नहीं किया गया है। लेकिन बिना फेस रिवील किए भी मेकर्स ने रजनीकांत फैंस के लिए खुशी का माहौल बना दिया है।

जेलर 2 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

सन पिक्चर्स के द्वारा एक नए प्रोमो वीडियो में जेलर 2 के प्रोमो वीडियो के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। आधिकारिक प्रोमो के अनुसार 15 अक्टूबर को जेलर 2 को रिलीज किया जाएगा। साल 2023 में जेलर ने दर्शकों के मन में जगह बना ली थी। इस फिल्म की कहानी में रजनीकांत ने एक रिटायर्ट जेलर की भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में उनका पुलिस ऑफिसर बेटा एक स्मगलर वर्मन को पकड़ने के चलते शहीद हो जाता है। जिसके बाद जेलर वर्मन से कैसे बदला लेता है ये कहानी को आगे बढ़ाता है।

https://youtu.be/HDMm57luopY?si=LKDqMXL2OpI8YFB0

सामने आ गया जेलर 2 का ट्रेलर

जेलर 2 के ट्रेलर की शुरुआत वर्मन के कैरेक्टर से हुई है। ट्रेलर में उसे मरने से पहले रजनीकांत को धमकी देते हुए देखा जा सकता है। दमदार डायलॉग डिलीवरी में वर्मन रजनीकांत को धमकाते हुए कह रहा है कि मुझे मारकर भी तू चैन से जी नहीं पाएगा। तू नहीं जानता मेरे पीछे कितना बड़ा नेटवर्क है। तुझे पता भी नहीं चलेगा कौन कहां से आ जाएगा, तेरी जिंदगी के घोड़े खुल जाएंगे। हालांकि इसमें केवल सुपरस्टार रजनीकांत के नाम का जिक्र किया गया है। जेलर 2 के ट्रेलर में फिलहाल अभी रजनीकांत का फेस रिवील नहीं किया गया है।

रणबीर की रामायण से पहले छाएगा रजनीकांत का जादू

बताया जा रहा है कि इस साल दिवाली के मौके पर रणबीर की फिल्म रामायण को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 30 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच फिल्म रिलीज होने की अटकलें लगायी जा रही है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा