सुपरमैन के रोल में डेविड कोरेंसवेट ने जीता दर्शकों का दिल 
मनोरंजन

सुपरमैन के ट्रेलर ने मचाई धूम, नए सिरे से लिखी गई कहानी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

सुपरमैन एक बार फिर लोगों को रोमांच से भरने वापस आ रहा है। जेम्स गन के डायरेक्शन में बनी नई फिल्म सुपरमैन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 11 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अनिल सिंह

डेविड कोरेंसवेट और रेचल ब्रोसनाहन की फिल्म सुपरमैन को लेकर भारत में भी दर्शकों के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर कुछ घंटे पहले ही डीसी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक्शन और इमोशंस से भरपूर है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है और दर्शक फिल्म को लेकर अपनी बेताबी भी जाहिर करते हुए नजर आए हैं।

फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है डेविड कोरेंसवेट सुपरमैन के किरदार में है, लेकिन फिल्म में उनकी दूसरी पर्सनालिटी क्लार्क केंट की है, जो द डेली प्लेनेट नाम के एक अखबार में पत्रकार के तौर पर काम करते हैं। सुपरमैन की प्रेमिका लुइस लेने का किरदार एक्ट्रेस रेचल ब्रोसनाहन ने निभाया है। फिल्म में विलेन की भूमिका निकोलस हॉल्ट निभा रहे हैं।

सुपरमैन की नई फिल्म की सबसे खास बात यह है कि फिल्म में सुपरमैन की कहानी को नए सिरे से दिखाया गया है, जिसे लोग पसंद करेंगे यह अंदाजा लगाया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन है और सुपरमैन दुनिया को बचाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। ट्रेलर देखकर एक यूजर ने लिखा है कि यह पहला सुपरमैन है जो इंसानों जैसा दिख रहा है। वहीं दूसरे यूजर में लिखा है, क्लार्क केंट और सुपरमैन दोनों की आवाज में फर्क है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सुपरमैन के ट्रेलर ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है और वह फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 11 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप