सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ओपनिंग डे कलेक्शन अपडेट  
मनोरंजन

Box Office Collection Day 1: कांतारा की आंधी के बावजूद हिट हो जाएगी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिलीज हो चुकी है और पहले दिन फिल्म ने 10.11 करोड़ के करीब की ओपनिंग ली है।

अनिल सिंह

StartFragment

Box Office: वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ स्टार फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, 2 अक्टूबर को गुरुवार के दिन रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और पहले दिन फिल्म 10 करोड़ के करीब कारोबार करने में सफल रही है। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस बजट के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है। जो इसके बजट के हिसाब से फिल्म, कलाकारों और मेकर्स के लिए अच्छी खबर है। 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ का कारोबार किया है और रिपोर्ट में इसे अर्ली एस्टीमेट बताया गया है। मतलब फाइनल आंकड़ा इससे अधिक हो सकता है। फिल्म की कहानी को दर्शक पसंद कर रहे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सिनेमाघरों में मॉर्निंग, आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज में एवरेज ऑक्युपेंसी देखने को मिली है। 

वीकेंड पर मिलेगा फायदा

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी गुरुवार को रिलीज हुई, 2 अक्टूबर और दशहरा होने की वजह से फिल्म को उस दिन के हॉलीडे का फायदा मिला। वहीं फिल्म को कमाई करने के लिए अभी पूरा वीकेंड बचा है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिल्म के कारोबार में इजाफा हो सकता है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि पहले वीकेंड में ही फिल्म अपने बजट का 50 फ़ीसदी हिस्सा वसूल सकती है। 

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का बजट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म का बजट 60 करोड़ के आसपास का है। हालांकि फिल्म के बजट का ऑफिशियल आंकड़ा पेश नहीं किया गया। लेकिन अगर बजट को 60 करोड़ मन लिया जाए तो यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि पहले ही दिन 10.11करोड़ की ओपनिंग फिल्म के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को होने वाली संभावित कमाई बजट का 50 फ़ीसदी हिस्सा भी अगर वसूल कर लेती है, तो इस फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता। देखना यह होगा कि आने वाले वक्त में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है। 

EndFragment

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन