Sunny Leone Mathura New Year Event Cancel (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

सनी लियोनी का मथुरा न्यू ईयर इवेंट रद्द, साधु-संतों के विरोध के आगे झुके आयोजक, सवाल भी उठाए

Sunny Leone Mathura Event: साधु-संतों के भारी विरोध के बाद मथुरा में 1 जनवरी, 2026 को होने वाला सनी लियोनी का न्यू ईयर डीजे इवेंट रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने विरोध के बाद यह फैसला लिया।

अनिल सिंह

Sunny Leone Mathura New Year Event Cancel: एक्ट्रेस सनी लियोनी का नए साल के मौके पर मथुरा के एक लोकल बार में होने वाला कार्यक्रम साधु-संतों के भारी विरोध के बाद रद्द कर दिया गया है। इस विरोध को देखते हुए आयोजकों ने कार्यक्रम निरस्त करने का फैसला लिया, हालांकि उन्होंने इस पर सवाल भी उठाए हैं।

हालांकि, उन्होंने कुछ सवाल भी उठाए। पाठक ने कहा कि लोगों द्वारा गलत सूचनाएं फैलाई गईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनी केवल एक डीजे के तौर पर प्रस्तुति देने आ रही थीं और प्रवेश केवल टिकट के जरिए था। पाठक ने सवाल किया कि सनी लियोनी भारत में हर जगह प्रस्तुति दे रही हैं तो क्या हर जगह उनका विरोध किया जाता है।

साधु-संतों ने बताया 'बृज भूमि का अपमान'

सनी लियोनी को 1 जनवरी, 2026 को मथुरा के ‘द ट्रंक बार’ में एक डीजे (डिस्क जॉकी) के तौर पर प्रस्तुति देनी थी। लेकिन स्थानीय साधु-संतों ने इसका कड़ा विरोध किया।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ओर से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यक्रम को तुरंत रोकने का अनुरोध किया गया था।

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के दिनेश फलाहारी ने कहा, "भगवान कृष्ण ने यहाँ लीला की थी। संत यहाँ पूजा पाठ करने आते हैं। ऐसे पवित्र स्थान पर सनी लियोनी को एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर कुछ लोग बृज भूमि और सनातन धर्म को बदनाम करना चाहते हैं।" इस धार्मिक विरोध के बाद आयोजकों पर कार्यक्रम रद्द करने का दबाव बढ़ गया था।

आयोजकों ने पूछा- क्या हर जगह होता है विरोध?

बढ़ते विरोध को देखते हुए, ‘द ट्रंक बार’ के साझेदार और कार्यक्रम के आयोजक मिथुल पाठक ने इसे निरस्त करने का फैसला लिया।

मिथुल पाठक ने अपने बयान में कहा, "स्थानीय संतों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमने सनी लियोनी का कार्यक्रम निरस्त करने का निर्णय किया है। हम टिकट के पैसे वापस कर रहे हैं।"

बता दें कि सनी लियोनी इस समय एमटीवी स्प्लिट्सविला को होस्ट कर रही हैं, जिसमें करण कुंद्रा उनके को-होस्ट हैं। विरोध के चलते यह न्यू ईयर इवेंट रद्द होने से उनके फैंस निराश हैं।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर