मनोरंजन

'वनवास' का ट्रेलर देख रो पड़े सनी देओल, बहुत मार्मिक है फिल्म की कहानी

गदर जैसी फिल्म दर्शकों के सामने लाने वाले फिल्म मेकर अनिल शर्मा की वनवास सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। ट्रेलर देखकर सनी देओल इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

अनिल सिंह

मुंबई: निर्देशक अनिल शर्मा ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वनवास' का ट्रेलर लॉन्च किया, जिसमें नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस खास मौके पर 'गदर' और 'अपने' जैसी सुपरहिट फिल्मों के अभिनेता सनी देओल भी मौजूद थे। अनिल शर्मा और सनी देओल का रिश्ता काफी गहरा और पारिवारिक माना जाता है। 'वनवास' का ट्रेलर मानवीय रिश्तों की जटिलताओं, संवेदनशीलता और संघर्षों की कहानी प्रस्तुत करता है। यह फिल्म प्यार, बलिदान और परिवार की सच्ची भावना को दर्शाती है। ट्रेलर देखकर सनी देओल इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

लॉन्च इवेंट में सनी देओल, अनिल शर्मा के बगल में बैठे हुए नजर आए। जैसे ही ट्रेलर खत्म हुआ, सनी देओल अपने इमोशन्स रोक नहीं पाए और उनकी भावनाएं छलक पड़ीं। अनिल शर्मा, जो इस फिल्म के निर्देशक, निर्माता और लेखक हैं, ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि 'वनवास' में प्यार, बलिदान और परिवार की सच्ची भावना को बखूबी दर्शाया गया है। अनिल शर्मा ने विशेष रूप से नाना पाटेकर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए इसे फिल्म का सबसे भावुक पहलू बताया।

गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले अनिल शर्मा अपने दमदार पारिवारिक और भावनात्मक विषयों के लिए जाने जाते हैं। उनकी पिछली सफल फिल्मों में 'अपने' और 'गदर: एक प्रेम कथा' शामिल हैं। अब वे 'वनवास' के जरिए दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज वर्ल्डवाइड द्वारा प्रस्तुत की गई है और 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्यार और परिवार की इस अविस्मरणीय कहानी को मिस न करें।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध