सनी देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

न कोई सख्त डाइट, न बॉडी बनाने का जुनून, फिर भी फिट हैं सनी देओल, बताया क्यों खाते हैं देसी घी और समोसा

Sunny Deol Diet: 68 साल की उम्र में भी सनी देओल खुद को यंग हीरो मानते हैं। एक्टर सुबह 5:30 बजे उठकर कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करते हैं। वह सख्त डाइट नहीं लेते और देसी घी वाला परांठा-समोसा भी खाते हैं।

सोनाली झा

Sunny Deol Fitness: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि फिल्म में उनके बेटे करण देओल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं और पर्दे पर दोनों पिता-पुत्र का किरदार निभाते दिखाई देंगे। 68 साल की उम्र में भी सनी देओल का एक्शन फिल्मों में लीड रोल करना फैंस के लिए खास है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी देओल ने अपनी फिटनेस, डाइट और रोजमर्रा के रूटीन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह अपनी उम्र को लेकर ज्यादा नहीं सोचते और आज भी खुद को एक यंग हीरो की तरह महसूस करते हैं। उनका मानना है कि जब तक वह अंदर से खुद को फिट और एक्टिव महसूस करते हैं, तब तक वह एक्शन और लीड भूमिकाएं करते रहेंगे।

सुबह 5:30 बजे उठकर करते हैं वर्कआउट

सनी देओल ने बताया कि उन्हें हमेशा से सुबह जल्दी उठने की आदत रही है। वह करीब सुबह 5:30 बजे उठ जाते हैं। इसके बाद उनका दिन वर्कआउट से शुरू होता है। वह कार्डियो के साथ-साथ वेट ट्रेनिंग भी करते हैं। एक्टर के मुताबिक, एक्सरसाइज करने से उन्हें पूरे दिन सकारात्मक और एनर्जेटिक महसूस होता है।

डाइटिंग से ज्यादा पसंद है देसी खाना

फिटनेस को लेकर सनी देओल का नजरिया थोड़ा अलग है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद भारी-भरकम शरीर बनाना या किसी दूसरे व्यक्ति जैसा दिखना नहीं है। वह सिर्फ एक्सरसाइज का आनंद लेते हैं और खुद को हेल्दी महसूस करना चाहते हैं। सनी देओल ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी सख्त डाइटिंग नहीं की। वह समोसा और देसी घी वाला परांठा भी खाते हैं। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उनकी उम्र में वह काफी खाते थे।

बंटवारा 1947 में फिर दिखेगा एक्शन अंदाज

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले सनी देओल के साथ अली फजल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार नजर आएंगे। प्रीति जिंटा भी इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका