जूनियर एनटीआर की कंधे की चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, डॉक्टर ने दी सर्जरी की सलाह, 6 से 8 हफ्ते करेंगे आराम

Junior NTR Surgery: जूनियर एनटीआर के कंधे में चोट लगने के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है। अभिनेता की सर्जरी हैदराबाद के KIMS अस्पताल में होगी। मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रखेगी।
Junior NTR Surgery Health Update
जूनियर एनटीआर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Junior NTR Health Update: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की सेहत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कंधे में लगी चोट के बाद अभिनेता की मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है। अब जूनियर एनटीआर की कंधे की सर्जरी हैदराबाद के किम्स अस्पताल में होगी। उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर फैंस और शुभचिंतकों को अभिनेता की स्थिति की जानकारी दी है।

जूनियर एनटीआर की टीम के मुताबिक, कंधे की चोट की मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी का फैसला लिया है। अभिनेता की सर्जरी हैदराबाद स्थित किम्स अस्पताल में होगी। डॉक्टरों की टीम सर्जरी के साथ-साथ उनकी रिकवरी पर भी लगातार नजर रखेगी। टीम ने भरोसा जताया है कि अभिनेता जल्द ही ठीक होकर अपने काम पर लौटेंगे।

डॉक्टर ने दी आराम करने की सलाह

इससे पहले जूनियर एनटीआर की टीम ने बताया था कि अभिनेता को कंधे में चोट लगी है। पूरी मेडिकल जांच के बाद डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर.ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की अगुवाई वाली मेडिकल टीम ने उन्हें करीब 6 से 8 हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी थी। अब इलाज के अगले चरण के तौर पर सर्जरी की जाएगी।

फैंस से की प्राइवेसी की अपील

अभिनेता की टीम ने इस मुश्किल समय में फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया का आभार जताया है। टीम ने कहा कि एनटीआर की सर्जरी और रिकवरी के दौरान उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। सर्जरी के बाद उनकी सेहत और रिकवरी से जुड़ी जानकारी अभिनेता का ऑफिस समय-समय पर साझा करेगा।

Junior NTR Surgery Health Update
हीरो हो या हैवान? अक्षय कुमार ने शेयर किया सैफ अली खान के साथ धांसू लुक, हैवान के टीजर की डेट का हुआ ऐलान

ड्रैगन में नजर आएंगे एनटीआर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं और इसे 2027 में रिलीज किया जाना है। इससे पहले अभिनेता बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ नजर आए थे। कंधे की चोट के कारण अब उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग और शेड्यूल पर भी उनकी रिकवरी के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com