सनी देओल और ईशा देओल (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Mother’s Day पर सनी देओल और ईशा देओल ने मां के लिए जताया प्यार, शेयर किया भावुक पोस्ट

मदर्स डे के दिन हर सेलेब्स मां के लिए अपना प्रेम जाहिर करता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल ने भी अपनी के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की। एक्टर सनी देओल अपनी मां के बेहद करीब हैं।

सोनाली झा

मुंबई: हर साल मनाया जाने वाला मदर्स डे एक ऐसा अवसर है, जब लोग अपनी मां के प्रति प्रेम और आभार प्रकट करते हैं। इस मौके पर आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारे भी अपने दिल के जज़्बात सोशल मीडिया पर खुलकर जाहिर करते हैं। मदर्स डे 2025 के मौके पर अभिनेता सनी देओल और उनकी सौतेली बहन ईशा देओल ने अपनी-अपनी मां के लिए भावुक पोस्ट शेयर कर सबका दिल जीत लिया।

सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरों का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने दिल को छू जाने वाला गाना ‘पल पल दिल के पास तुम रहती हो’ लगाया, जिससे मां-बेटे की गहरी भावनात्मक बॉन्डिंग और भी स्पष्ट हो गई। सनी ने इस वीडियो के साथ एक भावुक कैप्शन लिखा कि वो महिला जिसने मुझे बिना कुछ मांगे सबकुछ दिया - आपका प्यार ही मेरा सबसे बड़ा तोहफा है। मदर्स डे की शुभकामनाएं, मां। उनकी इस पोस्ट को फैंस ने खूब सराहा और कमेंट्स में अपनी शुभकामनाएं व समर्थन जताया।

सनी देओल की सौतेली बहन और अभिनेत्री ईशा देओल ने भी मदर्स डे के मौके पर अपनी मां, हेमा मालिनी, को एक खूबसूरत वीडियो समर्पित किया। इस वीडियो में ईशा और हेमा मालिनी को अलग-अलग लोकेशनों पर साथ देखा गया, जहां दोनों ने मिलकर मधुर पलों को कैमरे में कैद किया। ईशा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सबसे प्यारी लेडी को हैप्पी मदर्स डे। यह वीडियो भी फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और इसे हजारों लाइक्स और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

सनी देओल और ईशा देओल की ये पोस्ट्स यह बताती हैं कि भले ही ग्लैमर की दुनिया कितनी भी व्यस्त क्यों न हो, मां के लिए समय, प्रेम और सम्मान कभी कम नहीं होता। जहां सनी ने अपनी सरल और शांत मां प्रकाश कौर को समर्पित पोस्ट साझा की, वहीं ईशा ने अपनी अभिनेत्री मां हेमा मालिनी को एक भावुक श्रद्धांजलि दी।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन