संजय कपूर के निधन के बाद आपस में क्यों भिड़े करिश्मा कपूर के फैंस, वजह जानकार रह जाएंगे हैरान 
मनोरंजन

मौत पर मातम नहीं युद्ध पर उतरे यूजर्स, संजय कपूर और करिश्मा कपूर के लिए आपस में भिड़े फैंस

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन पर सोशल मीडिया यूजर्स भी दुख जताते हुए नजर आ रहे हैं। करिश्मा की पोस्ट पर एक यूजर ने ऐसा कमेंट किया कि अन्य उस यूजर से नाराज हो गए हैं।

अनिल सिंह

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर को पोलो खेलते वक्त अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। मौत का कारण बताया गया कि उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई थी। जिसकी वजह से हालत जटिल हो गए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। संजय कपूर के निधन पर सोशल मीडिया यूजर्स दुख जताते हुए नजर आ रहे हैं। करिश्मा कपूर की पोस्ट पर कमेंट के माध्यम से यूजर्स दुख जता रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने कुछ ऐसा कमेंट किया कि दूसरे यूजर्स उस पर भड़क गए। साथी उस यूजर को यह भी बताया गया कि किसी की मौत पर खुश होना इंसानियत के खिलाफ है।

करिश्मा कपूर की 12 जून को की गई पोस्ट पर उन्हें ढेर सारे कॉमेंट्स मिल रहे हैं। अधिकतर यूजर्स ने दुख की इस घड़ी में उनका हौसला बढ़ाने का काम किया। तो वहीं करिश्मा के एक फैन ने लिखा, आज फिर यह साबित हो गया, जब आप किसी से कुछ नहीं कहते, बदला नहीं लेते, तो कहीं ना कहीं कायनात आपके लिए बदला लेती है। आज मैं बहुत खुश हूं। करिश्मा के फैन के इसी कमेंट पर करिश्मा के अन्य फैंस भड़क गए हैं।

अनकॉन्शियस पूजा नाम की इस यूजर के कमेंट पर करिश्मा के कई फैंस का रिएक्शन भी सामने आया है। एक यूजर ने लिखा कि किसी की मौत पर खुश होना इंसानियत के खिलाफ है। सोशल मीडिया पर करिश्मा के फैंस इस विषय पर आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस तरह के ढेरों कमेंट्स करिश्मा कपूर की इस पोस्ट में मौजूद है, ऐसे सभी कमेंट्स पर अन्य यूजर्स की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है।

दरअसल संजय कपूर से तलाक के बाद उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगा था। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया था कि करिश्मा कपूर ने तलाक के बाद संजय को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था और बताया था कि संजय ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था, एक्ट्रेस ने जब मना किया तो संजय ने एक्ट्रेस के साथ मारपीट भी की थी। करिश्मा कपूर ने संजय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। दोनों के बीच कानूनी लंबी लड़ाई चली और साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग! सितंबर में दिल्ली पहुंचने की तैयारी, 400 अधिकारियों का डेलिगेशन भी आएगा

NEET PG 2026: आज नहीं...इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को परीक्षा; जानें पूरी डिटेल

हाथी चले बाजार... बयान पर बड़ा एक्शन, BPSC अधिकारी पर गिरी गाज! CM ने दिए निलंबन के आदेश

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन