संजय कपूर और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी 
मनोरंजन

अरेंज मैरिज से शुरू हुआ था संजय कपूर और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी, फिर भी टिक नहीं पाया रिश्ता

अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने जल्द ही मूव ऑन कर लिया। संजय कपूर से करिश्मा कपूर की शादी एक अरेंज मैरीज थी। करिश्मा कपूर, संजय कपूर की दूसरी पत्नी थी। कपूर खानदान ने बडे़ ही धूम-धाम से ये शादी की।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। कभी अभिषेक बच्चन से सगाई, तो कभी बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी और तलाक की खबरें। करिश्मा की लव लाइफ किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही। साल 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर करिश्मा और अभिषेक बच्चन की सगाई की घोषणा हुई थी। सबको लगा था कि ये जोड़ी शादी तक पहुंचेगी, लेकिन 2003 की शुरुआत में ही ये सगाई टूट गई।

करिश्मा ने कुछ महीनों बाद ही संजय कपूर से शादी कर सभी को चौंका दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय कपूर और करिश्मा की शादी एक अरेंज मैरिज थी। करिश्मा, संजय की दूसरी पत्नी बनीं। 29 सितंबर 2003 को भव्य अंदाज में हुई इस शादी की खूब चर्चा हुई। शादी के बाद करिश्मा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।

साल 2005 में बेटी समायरा और 2010 में बेटे कियान के जन्म से उनका परिवार पूरा हुआ। लेकिन बच्चों के आने के बावजूद करिश्मा और संजय के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे। शादी के कुछ सालों बाद ही उनके बीच तनाव और मनमुटाव शुरू हो गया। 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी और 2016 में कानूनी रूप से अलग हो गए। तलाक के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।

करिश्मा ने दावा किया कि संजय उन्हें और उनकी मां के साथ मिलकर परेशान और मारपीट किया करते थे। वहीं संजय ने आरोप लगाया कि करिश्मा ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी। तलाक के बाद करिश्मा कपूर ने दोबारा एक्टिंग और पब्लिक अपीयरेंस शुरू की। वे बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। दूसरी ओर, संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की। अब उनके निधन की खबर ने सबको चौंका दिया है।

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता