सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं मामी सुनीता आहूजा, बच्चों ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, कश्मीरा ने किया खास स्वागत

Sunita Ahuja Ganpati Celebration: सुनीता आहूजा गणपति दर्शन के लिए अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं। कृष्णा के बेटों ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसके बाद सुनीता ने दोनों पर खूब प्यार लुटाया।

सोनाली झा

Krushna Abhishek And Sunita Ahuja: गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच सालों से चली आ रही कड़वाहट अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों परिवारों के बीच रिश्ते फिर से सामान्य होने के बाद कई मौकों पर पूरा परिवार साथ नजर आ चुका है। अब सुनीता आहूजा पहली बार अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने परिवार के साथ वक्त बिताया और बच्चों पर खूब प्यार लुटाया।

सुनीता आहूजा शुक्रवार को गणपति दर्शन के लिए कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं। उनके आने पर कृष्णा और कश्मीरा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कृष्णा के जुड़वा बेटे रायन और कृशांग भी अपनी दादी से मिलने पहुंचे। बच्चों ने सम्मान के तौर पर सुनीता आहूजा के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों को देखकर सुनीता काफी खुश नजर आईं। उन्होंने दोनों को प्यार से गले लगाया और एक-एक कर किस भी किया।

कश्मीरा शाह को भी लगाया गले

सुनीता आहूजा के इस दौरे की खास बात उनकी कश्मीरा शाह से मुलाकात भी रही। दोनों ने एक-दूसरे का प्यार से स्वागत किया। कश्मीरा और सुनीता के बीच भी लंबे समय से रिश्तों में खटास की खबरें सामने आती रही थीं, लेकिन अब दोनों परिवारों के बीच हुए पैचअप के बाद तस्वीर बदलती नजर आ रही है। सुनीता इस खास मौके पर अकेली नहीं पहुंचीं। उनके बेटे भी उनके साथ नजर आए। हालांकि, गणपति दर्शन के इस मौके पर गोविंदा दिखाई नहीं दिए।

लाफ्टर शेफ्स के सेट पर हुई थी सुलह की शुरुआत

कृष्णा और गोविंदा के परिवार के बीच रिश्ते सुधारने की शुरुआत ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के सेट से हुई थी। इसी दौरान सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह ने एक-दूसरे को गले लगाया था। इस पल के बाद दोनों परिवारों के बीच सालों पुरानी नाराजगी खत्म होने की उम्मीद जगी। इसके बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर कश्मीरा भी सुनीता आहूजा के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं।

फैंस के लिए भी खास है ये फैमिली रीयूनियन

सुनीता का कृष्णा के घर जाना इस पारिवारिक रिश्ते में आई नई गर्माहट को दिखाता है। कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच रिश्तों को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। ऐसे में परिवार के सदस्यों का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू होना फैन्स के लिए भी खुशी की बात है। सुनीता और कृष्णा के परिवार की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त