अपहरण मामले में सुनील पाल ने पहली बार खौफनाक सच का खुलासा किया है 
मनोरंजन

नर्क में बिताया 22 घंटा, सुनील पाल ने पहली बार अपहरण मामले में बताया खौफनाक सच

अपहरण मामले में सुनील पाल ने पहली बार खौफनाक सच का खुलासा किया है और बताया है कि उन्होंने 22 घंटे नरक में बिताए। उन्होंने योगी सरकार और यूपी पुलिस को धन्यवाद भी कहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण मामले में पहली बार चुप्पी तोड़ी है और मीडिया के सामने खुलकर बात की है। सुनील पाल ने बताया कि वह अब तक उस ट्रॉमा से जूझ रहे हैं। सुनील पाल ने बताया कि वह अब अनजान नंबर से आए फोन को उठाने से भी डरते हैं और उन्होंने टैक्सी के बजाय रिक्शे में सफर करना शुरू कर दिया है। 22 घंटे अपहरणकर्ताओं के साथ बिताए गए वक्त के बारे में सुनील पाल ने बताया कि उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे वह नरक में चले गए हैं।

ई-टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में सुनील पाल ने बताया कि उन्होंने 22 घंटे अपनी जिंदगी नरक में बिताए। सुनील पाल ने बताया कि उन्होंने मुझे धमकी दी थी कि मेरा फोन का सारा डाटा जिसमें परिवार और दोस्तों के नंबर समेत सब कुछ था, अगर वह ट्रांसफर नहीं होता तो वो कुछ भी कर सकते हैं। मुझे आज भी टैक्सी में बैठने से डर लगता है। अनजान नंबर्स का फोन उठाने से डर लगता है। मुझे लगता है कि वह मुझ पर नजर रख रहे हैं।

बातचीत में आगे सुनील पाल ने बताया कि पुलिस ने मेरे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। पुलिस ने कहा था कि मेरठ के किसी भी पुलिस स्टेशन में शिकायत कर दो। लेकिन मैंने पहले मुंबई आने का फैसला किया। मुझे पुलिस में शिकायत करने के लिए परिवार का भी सपोर्ट मिला। यूपी पुलिस और योगी सरकार को शुक्रिया कहना चाहता हूं। जिन्होंने इस केस को सॉल्व किया। सुनील पाल ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुरादाबाद इलाके में किडनैपर का एक बड़ा रैकेट है, जो मुंबई के मशहूर लोगों को अपना निशाना बना रहा है। पहले टोकन मनी का ऑफर आता है और फिर किडनैप कर लिया जाता है। इन लोगों ने तीन से चार लोगों को अब तक टारगेट किया है। सुनील पाल ने आगे बताया कि मुझे 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। मैंने पत्नी को कॉल किया, दोस्तों से पैसे मांगे और 8 लाख उन्हें दिए तब जाकर उन्होंने मुझे छोड़ा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन