सुनील ग्रोवर, मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सुनील ग्रोवर की मिमिक्री ने लूटी महफिल, पीयूष मिश्रा बनकर आए तो मनोज बाजपेयी भी नहीं रोक पाए हंसी

Sunil Grover Mimicry: सुनील ग्रोवर ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पीयूष मिश्रा की शानदार मिमिक्री की। उनका अंदाज देखकर मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा हैरान रह गए। प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोनाली झा

Highlights

  • सुनील ग्रोवर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पीयूष मिश्रा की मिमिक्री करते नजर आए।

  • सुनील ने पीयूष मिश्रा जैसा गेटअप, टोपी और बोलने का अंदाज अपनाया।

  • उनकी परफॉर्मेंस देखकर मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा हैरान रह गए।

Sunil Grover Piyush Mishra Mimicry: कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर अपनी शानदार मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। वह जब भी किसी मशहूर हस्ती का रूप धारण करते हैं, तो दर्शकों को हैरान कर देते हैं। इन दिनों वह कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपने अलग-अलग किरदारों से खूब मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दिवंगत अभिनेता कादर खान की मिमिक्री करके खूब तारीफें बटोरी थीं।

सुनील एक बार फिर नए अवतार में नजर आने वाले हैं। इस बार उन्होंने मशहूर लेखक, अभिनेता और संगीतकार पीयूष मिश्रा का रूप धारण किया है। उनका यह अंदाज देखकर मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा भी हैरान रह गए। सुनील ने पीयूष मिश्रा जैसा गेटअप, टोपी और बोलने का अंदाज अपनाया है। उनकी आवाज और बॉडी लैंग्वेज इतनी शानदार है कि पहली नजर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाता है।

पीयूष मिश्रा बनकर सुनील ने लूटी महफिल

दरअसल, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा मेहमान बनकर पहुंचे हैं। कपिल शर्मा दोनों कलाकारों से बातचीत कर रहे होते हैं, तभी अचानक पीयूष मिश्रा की एंट्री होती है। हालांकि, यह असली पीयूष मिश्रा नहीं, बल्कि उनके अंदाज में नजर आ रहे सुनील ग्रोवर होते हैं।

दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

सुनील ग्रोवर की इस मिमिक्री को देखकर शो में मौजूद दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। कई लोग उनकी परफॉर्मेंस से इतने प्रभावित नजर आते हैं कि खड़े होकर उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देते हैं। वहीं, अर्चना पूरन सिंह भी सुनील का यह अंदाज देखकर हैरान रह जाती हैं।

फैंस का रिएक्शन

प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने उन्हें हिंदी सिनेमा का नंबर वन मिमिक्री आर्टिस्ट बताया। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि यही वजह है कि सुनील को सिर्फ कॉमेडियन नहीं, बल्कि एक शानदार अभिनेता कहा जाता है। एक अन्य फैन ने कमेंट किया कि सुनील ग्रोवर टैलेंटेड नहीं हैं, बल्कि खुद टैलेंट हैं।

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: स्टालिन के बाद शरद पवार को मनाने पहुंचेंगे राहुल गांधी

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK

शरद पवार की राष्ट्रवादी पर भाजपा की नजर? महाजन बोले- राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं

आर्यन केल्वीन का कार्यक्रम रद्द, भड़के समर्थकों ने पटना में काटा बवाल; BJP दफ्तर पर पत्थरबाजी