'डैडी कूल' में छिपे शाहरुख खान के 3 बड़े सरप्राइज, 'चांद तारे' से 'कुछ कुछ होता है' तक दिखा पुराने कनेक्शन
Shah Rukh Khan Daddy Cool Song: 'डैडी कूल' गाने में 'चांद तारे', 'रा.वन' और 'कुछ कुछ होता है' से जुड़े खास रेफरेंस देखने को मिल रहे हैं। जानिए 'किंग' के नए गाने में छिपे ये 3 नॉस्टैल्जिक कनेक्शन।
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के नए गाने 'डैडी कूल' में शामिल लाइन 'ओ चांद तारे तोड़ दूं मैं' सीधे उनके 90 के दशक के फेमस गाने 'चांद तारे' की याद दिलाती है। फिल्म 'इस बॉस' का यह सॉन्ग आज भी फैंस के दिलों में खास जगह रखता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
'डैडी कूल' में शाहरुख खान और करीना कपूर खान की जोड़ी 15 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आ रही है। दोनों को साथ देखकर फैंस को फिल्म 'रा.वन' के 'छम्मक छल्लो' गाने की याद आ गई है। ऐसे में लंबे समय बाद दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी फेस्टिव ट्रीट से कम नहीं है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में राहुल के रोल में शाहरुख खान का अंदाज आज भी लोगों को याद है। उंगलियों पर उनकी गले में नजर आने वाली कूल चेन उस दौर का फेमस फैशन स्टेटमेंट बन गई थी। अब 'डैडी कूल' का टाइटल सुनकर फैंस को एक बार फिर राहुल का वही स्टाइल याद दिलाता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
'डैडी कूल (किंग वर्जन)' को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। 'डैडी कूल' गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है। ओरिजिनल गाने की पहचान को लगातार रखते हुए इसमें नया म्यूजिक और फ्रेश एनर्जी जोड़ी गई है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
गाने की एनर्जी को और खास बनाने के लिए वैभवी मर्चेंट ने इस गाने की कोरियोग्राफी की है। शाहरुख और करीना कपूर खान के साथ गाने का रेट्रो लुक, शानदार डांस मूव्स और म्यूजिकल बीट्स इसे एक अलग पहचान देते हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसमें शाहरुख एक नए लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को ग्लोबल के सिनेमा में रिलीज की जाएगी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)