सुनील शेट्टी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ में Suniel Shetty ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश, बोले- खेलों से जुड़ेंगे तो...

Suniel Shetty Fitness: खासदार क्रीड़ा महोत्सव में सुनील शेट्टी ने युवाओं को खेलों से जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेल, फिटनेस और शिक्षा को नशे और गलत आदतों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

सोनाली झा

Suniel Shetty On Khasdar Kreeda Mahotsav: महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ के उद्घाटन समारोह में अभिनेता सुनील शेट्टी ने युवाओं और बच्चों के बीच खेलों के महत्व पर जोर देते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं को नशे और अन्य गलत आदतों से दूर रखने का सबसे प्रभावी तरीका भी हैं।

31 मई से शुरू हुआ यह भव्य खेल महोत्सव 7 जून तक चलेगा, जिसमें हजारों खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ पहुंचे सुनील शेट्टी ने कहा कि बच्चों और युवाओं का ध्यान यदि खेलों की ओर केंद्रित रहे तो वे स्वाभाविक रूप से गलत रास्तों से दूर रहेंगे।

खेल और शिक्षा की अहम भूमिका

अभिनेता ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और पॉजिटिव सोच विकसित करने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। अभिनेता ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान केवल जागरूकता से नहीं, बल्कि खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और वेलनेस को जीवन का हिस्सा बनाने से संभव है। उन्होंने कहा कि खेल, सेहत, वेलनेस और शिक्षा ही ड्रग्स जैसी समस्याओं का सबसे बेहतर जवाब हैं।

अपनी जिंदगी का उदाहरण दिया

सुनील शेट्टी ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में जो भी पॉजिटिव उपलब्धियां मिली हैं, उनमें खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आज लोग मेरी फिटनेस और स्वास्थ्य की तारीफ करते हैं, लेकिन इसके पीछे खेलों के प्रति मेरा प्रेम और अनुशासित जीवनशैली है। उन्होंने बताया कि खेल व्यक्ति को केवल शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं।

अभिभावकों से की खास अपील

कार्यक्रम के दौरान सुनील शेट्टी ने अभिभावकों से अपने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले ऐसे खेल महोत्सव समाज में पॉजिटिव संदेश पहुंचाने का काम करते हैं और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। नागपुर की खेल संस्कृति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यहां 50 से अधिक खेलों में बच्चे सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री