सुनील शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'इतनी घटिया मिमिक्री बच्चे भी नहीं करते...' आर्टिस्ट पर भड़के सुनील शेट्टी; बीच महफिल में लगाई क्लास

Suniel Shetty Scolds An Artist: सुनील शेट्टी का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक इवेंट के दौरान मिमिक्री आर्टिस्ट पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Suniel Shetty Reaction To His Mimicry: बॉलीवुड के दबंग एक्टर सुनील शेट्टी अपनी फिटनेस और दमदार पर्सनैलिटी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार वह अपने किसी फिल्मी रोल के कारण नहीं बल्कि एक इवेंट में दिए गए रिएक्शन की वजह से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक मिमिक्री आर्टिस्ट पर भड़कते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो एक पब्लिक इवेंट का है जहां एक मिमिक्री आर्टिस्ट सुनील शेट्टी की नकल करने की कोशिश करता है। लेकिन उनकी आवाज और अंदाज देखकर सुनील शेट्टी खुश नहीं होते और आर्टिस्ट को डांट लगाते हैं।

सुनील शेट्टी ने मिमिक्री आर्टिस्ट की लगाई फटकार

वायरल वीडियो में सुनील कहते नजर आ रहे हैं कि “तब से ये भाईसाहब अलग-अलग आवाज में डायलॉग बोल रहे हैं, जो मेरी बिल्कुल आवाज ही नहीं लग रही है और इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी नहीं देखी होगी। जब सुनील शेट्टी बोलता है तो एक मर्द की आवाज होती है, ये तो बिल्कुल बच्चे की तरह बोल रहा था। बेटा, जब मिमिक्री करो तो ढंग से करो, खराब नहीं।”

Mimicry artist might have mimicked him saying C-section is better ! byu/vrh_khan inBollyBlindsNGossip

इसके बाद वह और भी सख्त अंदाज में आर्टिस्ट को समझाते हैं कि सिर्फ हेयरस्टाइल या बाल बांधने से कोई सुनील शेट्टी नहीं बन सकता। उन्होंने यहां तक कह दिया कि शायद इस आर्टिस्ट ने उनकी एक्शन फिल्में देखी ही नहीं हैं। इस पर मिमिक्री आर्टिस्ट ने तुरंत उनसे माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा बिल्कुल सुनील शेट्टी की मिमिक्री करने का नहीं था।

हालांकि, इस पूरे वाकये पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग मानते हैं कि सुनील का रिएक्शन थोड़ा ज्यादा सख्त था और उन्हें इतना रूड नहीं होना चाहिए था। वहीं, उनके फैंस का कहना है कि सुनील ने सही किया क्योंकि किसी की पहचान और आवाज का गलत मजाक बनाना सही नहीं है।

एक्टर का फिल्मी करियर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी हाल ही में वेब सीरीज ‘हंटर 2’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ भी दिखाई दिए। इसके अलावा वह जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में धमाकेदार एंट्री करेंगे। वहीं, दर्शक उन्हें कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी 3’ में भी देखने का इंतजार कर रहे हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए