सुहाना खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

करियर के फैसलों में सुहाना खान क्यों मानती हैं मम्मी-पापा की बात? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Suhana Khan Interview: सुहाना खान ने हालिया इंटरव्यू में करियर और निजी जिंदगी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बड़े फैसलों में वह आज भी मम्मी-पापा शाहरुख और गौरी खान की सलाह मानती हैं।

स्नेहा मौर्या

Suhana Khan Career Decisions: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्मों में कदम रखने के बाद सुहाना न सिर्फ अपने प्रोफेशनल चॉइसेज़ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात कर रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुहाना खान ने बताया कि वह अपने करियर में नए-नए एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, लेकिन जब बात बड़े फैसलों की आती है तो आखिरी मुहर उनके माता-पिता शाहरुख खान और गौरी खान की ही होती है।

सुहाना खान ने Harper’s Bazaar India को दिए इंटरव्यू में बताया कि बीते कुछ सालों में उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। अब वह अलग-अलग तरह के रोल्स और मौके आजमाने के लिए पहले से ज्यादा तैयार रहती हैं। फैसले लेने की अपनी प्रक्रिया को समझाते हुए सुहाना ने कहा कि पहले वह दिल की सुनती हैं, फिर तर्क और उसके बाद थोड़ा ओवरथिंकिंग भी शुरू हो जाती है। ऐसे में वह अपने मम्मी-पापा से सलाह लेना सबसे बेहतर मानती हैं।

मम्मी-पापा से पूछकर सुहाना लेती हैं करियर के फैसले

सुहाना खान ने साफ कहा, “मुझे अपने मम्मी-पापा से पूछना होता है। आखिरी फैसला उन्हीं का होता है।” उन्होंने बताया कि शाहरुख खान और गौरी खान दोनों ही उन्हें अलग-अलग नजरिए से गाइड करते हैं। जहां शाहरुख खान जिंदगी और करियर को गहराई, अनुभव और शायरी भरे अंदाज में समझाते हैं, वहीं गौरी खान सीधे और साफ शब्दों में अपनी बात रखती हैं। सुहाना का मानना है कि इन दोनों के विचारों के बीच संतुलन बनाकर वह सही फैसला ले पाती हैं।

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जब करियर का दबाव ज्यादा महसूस होता है, तो वह खुद को शांत रखने के लिए एक वक्त में सिर्फ एक दिन और एक काम पर फोकस करती हैं। यह तरीका उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

साल 2023 में एक्ट्रेस ने इस फिल्म से किया था डेब्यू

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना खान ने साल 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। यह फिल्म मशहूर आर्ची कॉमिक्स का इंडियन अडैप्टेशन थी, जिसमें अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, वेदांग रैना समेत कई नए चेहरे नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन सुहाना के काम को लेकर चर्चा खूब हुई।

अब सुहाना खान जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है और माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट सुहाना के करियर के लिए बेहद खास साबित हो सकता है।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी