Photo- Instagram  
मनोरंजन

फिल्म उद्योग में सफलता ‘पानी के अंदर अपनी सांस रोके रखने जैसी' है: सोनू सूद

संदीप पांडे

मुंबई : अभिनेता (Actor) सोनू सूद (Sonu Sood) ने कहा है कि फिल्म उद्योग (Film Industry) में सफलता (Success) पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और यह 'पानी के अंदर अपनी सांस रोके रखने' जैसी है। सोनू सूद ने कहा, 'जब आप अभिनेता बनना चाहते हैं और मुंबई जैसे शहर में आते हैं तो आपको कई बार खारिज होने के लिए तैयार रहना होता है।' उन्होंने कहा, 'इंतजार असीमित होता है।

उस वक्त आपको अपना अस्तित्व बचाए रखने और उन चुनौतियों का सामना करने की जरूरत होती है। आपको बस वहां रहना होता है, धैर्य के साथ, अपनी किस्मत चमकने का इंतजार करना होता है।'

अभिनेता आजकल ‘एमटीवी रोडीज' शो की मेजबानी कर रहे हैं। सोनू सूद ने कहा कि 2020 के कोविड लॉकडाउन के दौरान जब उन्होंने शहरों से अपने मूल निवास की ओर पलायन कर रहे लोगों की मदद की थी, उस वक्त वह इस बात से अनजान थे कि वह अपने सामाजिक कार्य के लिए जाने जाएंगे। (एजेंसी)

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान