कृति सेनन का धमाकेदार डांस वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

उदयपुर में स्टेबिन-नूपुर की शादी का जश्न, हल्दी-संगीत में बहन कृति सेनन ने भोजपुरी गाने पर लगाए जमकर ठुमके

Stebin Ben Nupur Sanon Wedding: स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन की शादी से पहले उदयपुर में जश्न चरम पर है। हल्दी और संगीत में कृति सेनन का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

Kriti Sanon Dance Video Viral: सिंगर स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन की शादी से पहले उदयपुर में जश्न का माहौल बना हुआ है। खूबसूरत लोकेशन पर आयोजित शादी की रस्मों में पूरा परिवार और करीबी दोस्त जमकर मस्ती करता नजर आ रहा है। सेलिब्रेशन की शुरुआत एक भव्य हल्दी फंक्शन से हुई, जहां रंग, संगीत और खुशियों की कोई कमी नहीं दिखी। इस खास मौके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन की शादी में पूरे जोश के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं।

हल्दी के तुरंत बाद आयोजित हुए संगीत समारोह के वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज़ में कृति सेनन, वरुण शर्मा और परिवार के कई सदस्य होने वाले दूल्हा-दुल्हन के लिए दिल खोलकर नाचते नजर आए। एक वीडियो में कृति सेनन और वरुण शर्मा भोजपुरी सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर देसी अंदाज में डांस करते दिखे। उनके एनर्जी से भरे स्टेप्स देखकर नूपुर और स्टेबिन भी खुद को रोक नहीं पाए और मुस्कुराते नजर आए।

नूपुर सेनन की संगीत में बहनों की मस्ती ने लूटी महफिल

एक और वीडियो में, जिसे सोशल मीडिया पेज टेलीवुड एंटरटेनमेंट ने शेयर किया, स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन बॉलीवुड गाने ‘गल्लां गुड़ियां’ पर साथ में डांस करते दिखे। वहीं, एक अन्य क्लिप में नूपुर अपनी बहन कृति और सहेलियों के साथ ‘सजनजी वारी वारी’ गाने पर मस्ती करती नजर आईं। हल्दी से जुड़े वीडियोज़ में भी कृति सेनन अपनी बहन के साथ जमकर थिरकती दिखाई दीं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

दूल्हा-दुल्हन संग झूमता दिखा पूरा परिवार

हल्दी समारोह के वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन क्लिप्स में कृति सेनन, नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ढोल की थाप पर पूरे जोश के साथ नाचते नजर आए। कृति अपनी बहन के साथ ताल से ताल मिलाकर डांस कर रही थीं, जबकि स्टेबिन भी पूरी एनर्जी के साथ इस जश्न का हिस्सा बने। धीरे-धीरे परिवार और दोस्त भी डांस फ्लोर पर उतर आए और माहौल और भी रंगीन हो गया।

कब और कैसे होगी शादी?

शादी से पहले हल्दी और संगीत की रस्में पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, 11 जनवरी को स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन ईसाई रीति-रिवाज से शादी करेंगे, इसके बाद पारंपरिक फेरे भी लिए जाएंगे। करीबी सूत्रों के अनुसार, शादी की प्लानिंग बेहद खास रखी गई है। बताया जा रहा है कि नूपुर के पिता उन्हें मंडप तक लेकर जाएंगे और कृति सेनन उनके साथ मौजूद रहेंगी। इसके अलावा कपल ने एक खास ‘रोस्ट एंड टोस्ट’ सेरेमनी भी रखी है, जहां दोस्त और परिवार मजेदार किस्सों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देंगे।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए