कार्तिक आर्यन और श्रीलीला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

पुष्पा 2 के बाद अब बॉलीवुड में धमाका करेंगी श्रीलीला, कार्तिक आर्यन के साथ इंटेंस लव स्टोरी की शूटिंग हुई शुरू

Sreeleela Kartik Aaryan Film: श्रीलीला जल्द कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। अनुराग बसु की इस इंटेंस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हो गई है। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है।

सोनाली झा

Sreeleela Bollywood Debut: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीलीला ने कम समय में अपनी खास पहचान बना ली है। ‘पुष्पा 2’ में आइटम सॉन्ग के बाद उनकी लोकप्रियता हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी बढ़ी। अब एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। श्रीलीला के हिंदी डेब्यू की घोषणा पिछले साल ही हो चुकी थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद कुछ समय के लिए रुक गई थी। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलीला ने अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही अपनी इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का आधिकारिक टाइटल अभी सामने नहीं आया है, लेकिन लंबे समय से इसे संभावित तौर पर ‘आशिकी 3’ से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को दोबारा प्लान किया गया है और श्रीलीला अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर रही हैं।

तू मेरी जिंदगी है हो सकता है टाइटल

फिल्म के संभावित टाइटल को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसका नाम ‘तू मेरी जिंदगी है’ रखा जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी ‘आशिकी 2’ से जुड़ी नहीं होगी और इसे एक ओरिजिनल कहानी बताया जा रहा है। फिल्म का संगीत प्रीतम तैयार कर रहे हैं।

धनुष के साथ भी आएंगी नजर

श्रीलीला के पास बॉलीवुड डेब्यू के अलावा एक और बड़ा प्रोजेक्ट है। वह तमिल फिल्म ‘ओम चैप्टर 1 उधिरम-द ब्लडवुड’ में धनुष के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है और इसे भी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। फिल्म से धनुष का लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसे फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ऐसे में आने वाले समय में श्रीलीला के पास साउथ और बॉलीवुड, दोनों इंडस्ट्री में बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। अब देखना होगा कि कार्तिक आर्यन के साथ उनकी पहली हिंदी फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता