देवोलीना भट्टाचार्जी से दिव्यांका त्रिपाठी तक, टीवी एक्ट्रेसेस ने आजादी के दिन दिए दिल छू लेने वाले संदेश

TV Celebs Independence Day: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर टीवी सितारों ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। देवोलीना भट्टाचार्जी, सुरभि ज्योति और अंकिता लोखंडे ने भी खास संदेश दिए।
Devoleena Bhattacharjee And Ankita Lokhande Independence Day Post
देवोलीना भट्टाचार्जी और अंकिता लोखंडे(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
TV Celebs Independence Day
Independence Day 2026: आज 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आम लोगों के साथ टीवी और मनोरंजन जगत के सितारे भी देशवासियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी, देबिना बनर्जी, दिव्यांका त्रिपाठी, सुरभि ज्योति और अंकिता लोखंडे समेत कई टीवी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आजादी के इस पर्व को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Debina Bonnerjee Independence Day Post
देबिना बनर्जी ने अपनी बेटियों के साथ एक वीडियो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बेटियों के लिए ऐसे भारत की कल्पना की, जहां वे बिना किसी डर के अपनी जिंदगी जी सकें और अपने सपनों को पूरा कर सकें। उनका संदेश महिलाओं और बेटियों की आजादी और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित रहा।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Surbhi Jyoti Independence Day Post
सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आजादी सिर्फ विरासत में मिली स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर, मजबूत और दयालु भारत बनाने की जिम्मेदारी भी है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ankita Lokhande Independence Day Post
अंकिता लोखंडे ने भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। टीवी सितारों के इन संदेशों में देशप्रेम के साथ-साथ बेहतर और निडर भारत की उम्मीद भी नजर आई। सोशल मीडिया पर फैंस ने भी इन पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सितारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Divyanka Tripathi Independence Day Post
दिव्यांका त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी एक AI-जनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह तिरंगा फहराती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने संदेश में विचारों की आजादी, सपने देखने, सवाल पूछने और अपनी पहचान खुद चुनने के अधिकार की बात की। अभिनेत्री ने कहा कि आजादी केवल विरासत में मिली चीज नहीं, बल्कि इसे हर दिन जीने का हक भी है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Devoleena Bhattacharjee Independence Day Post
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने स्वतंत्रता दिवस पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने बेटे को गोद में लेकर ‘वंदे मातरम’ गाती नजर आ रही हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया। उन्होंने तिरंगे को देश का गर्व, पहचान और ताकत बताते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com