श्रीलीला (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

श्रीलीला बनीं रणवीर सिंह-बॉबी देओल की को-स्टार, नई फिल्म में दिखेगा अलग अंदाज

Sreeleela Upcoming Film: आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के साथ डेब्यू के बाद अब श्रीलीला रणवीर सिंह और बॉबी देओल के साथ फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में तीनों कलाकार नए लुक और अलग अंदाज में दिखेंगे।

सोनाली झा
Sreeleela New Film: साउथ इंडस्ट्री से लेकर पूरे भारत तक अपनी खास पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस श्रीलीला अब बॉलीवुड में भी अपनी चमक बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने ‘आशिकी 3’ जैसी बड़ी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने की घोषणा की थी और अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने रणवीर सिंह और बॉबी देओल जैसे बड़े सितारों के साथ एक और मेगा प्रोजेक्ट साइन कर लिया है।

श्रीलीला के डांस मूव्स, एक्सप्रेशंस और ऑन-स्क्रीन चार्म ने उन्हें बेहद कम वक्त में दर्शकों का चहेता बना दिया है। उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का गाना ‘किस्सिक’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो चुका है। ऐसे में दर्शकों की उत्सुकता अब उनके बॉलीवुड सफर को लेकर काफी बढ़ चुकी है। सूत्रों की मानें तो यह नई फिल्म एक हाई-ऑक्टेन ड्रामा होगी।

रणवीर-बॉबी संग नजर आएंगी श्रीलीला

फिल्म में श्रीलीला, रणवीर सिंह और बॉबी देओल तीनों एक बिल्कुल नए और चौंकाने वाले अवतार में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि इस फिल्म के लिए तीनों एक्टर्स अपने लुक्स और किरदारों को लेकर गहन तैयारी कर रहे हैं। खासकर रणवीर सिंह और श्रीलीला के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

श्रीलीला का फिल्मी करियर

श्रीलीला की यह फिल्म उनके करियर में एक नया मोड़ ला सकती है। पहली ही फिल्म में कार्तिक आर्यन जैसे स्टार के साथ ‘आशिकी 3’ करने के बाद अब उन्हें रणवीर और बॉबी जैसे सितारों के साथ मौका मिलना उनके टैलेंट और लोकप्रियता का साफ प्रमाण है। ‘आशिकी 3’ के साथ ही श्रीलीला के बॉलीवुड करियर की शानदार शुरुआत हो रही है। यह रोमांटिक ड्रामा इस साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा 18 की उम्र में बनीं स्टार, अब हॉलीवुड में दिखा रही हैं जलवा

श्रीलीला की अपकमिंग फिल्म

‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की नई जोड़ी पहले से ही सुर्खियों में है। दर्शक इस नए फेस को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि साउथ में जलवा बिखेरने वाली श्रीलीला, बॉलीवुड में किस तरह से अपना सिक्का जमाती हैं। यह फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप