एक्ट्रेस सौकार जानकी  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

तेलुगु फिल्म इंडस्ड्री में पसरा मातम, पद्म श्री सौकार जानकी का 94 साल की उम्र में निधन

Actress Sowkar Janaki का 94 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। सात दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और 2022 में पद्म श्री से सम्मानित हुई थीं।

अपूर्वा नायक

Padma Shri Sowcar Janaki Death News: तेलुग फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। साल 2022 में पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित एक्ट्रेस सौकार जानकी ने अपनी आखिरी सांस ली है। सौकार का 94 साल की उम्र में निधन हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, एक्ट्रेस सौकार जानकी का चेन्नई के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वो पिछले कुछ समय से सांस लेने में तकलीफ और बुढ़ापे से जुड़ी समस्याओं से परेशान थी। इस दिग्गज अभिनेत्री के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

साल 2022 में मिला था पद्म श्री

साल 2022 में एक्ट्रेस सौकार जानकी को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सौकार जानकी ने पूरी चार भाषाओं तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषाओं में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने 3 हिंदी फिल्मों में भी काम किया था।

सौकार जानकी का फिल्मी करियर

अगर एक्ट्रेस के फिल्मी करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने साल 1950 में तेलुगु फिल्म शावुकारु से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म को एलवी प्रसाद के द्वारा डायरेक्ट किया गया था। इसके 2 साल बाद ही सौकार ने फिल्म वलयापति से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी, इस फिल्म को टीआर सुंदरम ने डायरेक्ट किया था।

ये रही थी आखिरी फिल्म

एक्ट्रेस सौकार जानकी आखिरी बार फिल्म अन्नी मांची सकुनामुले में नजर आयी थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। उनके निधन के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक बेहद लंबे और प्रभावशाली अभिनय अध्याय का अंत हो गया है।

400 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी है काम

सौकार जानकी ने अपने लंबे करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। वह दक्षिण भारतीय सिनेमा की उन कलाकारों में शामिल थीं, जिन्होंने कई पीढ़ियों के दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके चर्चित कामों में ‘कन्या शुल्कम’, ‘डॉक्टर चक्रवर्ती’, ‘टोडिकोडल्लू’, ‘एधिर नीचल’, ‘थिल्लू मुल्लू’ और ‘हे राम’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 हजार जवान तैनात

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता